facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Veg, non-veg thali: जुलाई में 11 प्रतिशत महंगी हुई वेज थाली, टमाटर की ऊंची कीमतों ने बिगाड़ा खाने का स्वाद

Advertisement

जून की तुलना में जुलाई में वेज थाली की कीमत 11 फीसदी और नॉन-वेज की 6 फीसदी बढ़ी। हालांकि सालाना आधार पर दोनों की कीमत में कमी आई है।

Last Updated- August 06, 2024 | 2:40 PM IST
Veg thali cost rises 11%, non-veg thali falls 2% in Sept 2024: Crisil

इस साल जुलाई में खाना खाना महंगा हो गया है। जुलाई में वेज (शाकाहारी) और नॉन वेज (मांसाहारी) दोनों थाली की कीमतों में इजाफा हुआ है। हालांकि सालाना आधार पर दोनों थाली की कीमतों में कमी दर्ज की गई है।

वेज थाली में रोटी, चावल, दाल, दही, सलाद के साथ ही प्याज, आलू, टमाटर होते हैं। मांसाहारी थाली में शाकाहारी थाली के काफी खाद्य पदार्थ होते हैं। लेकिन दाल की जगह चिकन (ब्रॉयलर) होता है।

घर में पकाई जाने वाली इन थालियों की औसत मूल्य की गणना उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत में इस थाली में शामिल भोजन को बनाने में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की कीमतों के आधार पर की जाती है।

जुलाई में कितनी महंगी हुई शाकाहारी थाली?

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की ‘रोटी राइस रेट‘ नाम से जारी रिपोर्ट के अनुसार इस साल जून में शाकाहारी थाली की कीमत 29.4 रुपये थी, जो जुलाई में बढ़कर 32.6 रुपये हो गई। इस तरह जून की तुलना में जुलाई में शाकाहारी थाली करीब 11 फीसदी महंगी हुई।

हालांकि सालाना आधार पर जुलाई में शाकाहारी थाली 4 फीसदी सस्ती हुई है क्योंकि सालाना आधार पर टमाटर के भाव में 40 फीसदी कमी आई है। सालाना आधार पर प्याज 65 फीसदी और आलू 55 फीसदी महंगा होने से शाकाहारी थाली के दाम और कम होने से रुक गए।

शाकाहारी थाली महंगी होने की क्या रही वजह?

क्रिसिल की इस रिपोर्ट के अनुसार शाकाहारी थाली महंगी होने की मुख्य वजह टमाटर के दाम बढ़ना है। जून की तुलना में जुलाई में टमाटर के भाव 55 फीसदी बढ़कर 66 रुपये किलो हो गए। इसके अलावा जुलाई में आलू व प्याज के भाव क्रमश: 20 और 16 फीसदी बढ़ने के कारण भी शाकाहारी थाली महंगी हुई है।

कितनी महंगी हुई मांसाहारी थाली?

शाकाहारी साथ अब मांसाहारी थाली के दाम भी बढ़ रहे हैं। इससे पहले इस थाली के दाम कम हो रहे थे। क्रिसिल की इस रिपोर्ट के अनुसार इस साल जून में मांसाहारी थाली की कीमत 58 रुपये थी, जो जुलाई में 6 फीसदी बढ़कर 61.4 रुपये हो गई। इसकी भी वजह टमाटर महंगा होना है।

शाकाहारी की तुलना में मांसाहारी थाली कम महंगी होने का कारण इस थाली में 50 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले ब्रॉयलर के दाम स्थिर रहना हैं। मासिक आधार पर मांसाहारी थाली भले ही महंगी हुई हो, लेकिन सालाना आधार पर इसकी कीमत में कमी आई है। पिछले साल जुलाई में इस थाली की कीमत 67.8 रुपये थी, जो इस जुलाई घटकर 61.4 रुपये रह गई। सालाना आधार पर मांसाहारी थाली सस्ती होने की वजह ब्रॉयलर के दाम में 11 फीसदी कमी आना है।

Advertisement
First Published - August 6, 2024 | 2:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement