facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अक्टूबर में शाकाहारी थाली 17% और नॉन-वेज थाली 12% सस्ती, आलू-प्याज-टमाटर के दाम गिरे

Advertisement

अक्टूबर में सब्जियों और दालों के सस्ते होने से शाकाहारी और मांसाहारी थालियों की कीमतों में पिछले साल की तुलना में क्रमशः 17 फीसदी और 12 फीसदी की गिरावट आई।

Last Updated- November 07, 2025 | 6:41 PM IST
Veg non veg Thali

Veg-non veg Thali: इस साल अक्टूबर महीने में खाना पकाना सस्ता हो गया है। अगस्त में शाकाहारी (veg) और मांसाहारी (non veg) दोनों थाली के दाम मासिक और सालाना दोनों आधार पर घट गए हैं। शाकाहारी थाली की लागत रोटी, चावल, दाल, दही, सलाद के साथ प्याज, आलू, टमाटर से तय होती है। मांसाहारी थाली में शाकाहारी थाली की भी काफ़ी सामग्री होती है, लेकिन दाल की जगह चिकन (ब्रॉयलर) होता है। घर में पकाई जाने वाली इन थालियों का औसत मूल्य उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत में इस थाली में मौजूद व्यंजनों को तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के दाम के अनुरूप होता है।

अक्टूबर में कितनी और क्यों सस्ती हुई शाकाहारी थाली?

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की ‘रोटी राइस रेट‘ नाम से जारी रिपोर्ट के अनुसार इस साल सितंबर में शाकाहारी थाली की औसत कीमत 28.1 रुपये थी, जो अक्टूबर में एक फीसदी घटकर 27.8 रुपये रह गई। सालाना आधार पर यह थाली और भी सस्ती हुई है। पिछले साल अक्टूबर में इस थाली की कीमत 33.3 रुपये थी, जबकि इस साल कीमत इससे 17 फीसदी कम है।

क्रिसिल की इस रिपोर्ट के अनुसार इस साल अक्टूबर में शाकाहारी थाली सस्ती होने की मुख्य वजह आलू के दाम 31 फीसदी, प्याज के दाम 51 फीसदी, टमाटर के दाम में 40 फीसदी घटने के साथ दाल खासकर चना 17 फीसदी सस्ता होना है। हालांकि खाद्य तेल और रसोई गैस के बढ़े हुए दामों ने शाकाहारी थाली और सस्ती नहीं होने दी।

मांसाहारी थाली कितनी और क्यों महंगी हुई ?

क्रिसिल की इस रिपोर्ट के अनुसार इस साल अक्टूबर में मांसाहारी थाली की कीमत 54.4 रुपये रही, जो सितंबर की कीमत 56 रुपये से 3 फीसदी कम है। सालाना आधार पर मांसाहारी थाली और भी सस्ती हुई है। पिछले साल अक्टूबर में मांसाहारी थाली की कीमत 61.6 रुपये थी। इसके मुकाबले इस साल अक्टूबर में इस थाली की कीमत 54.4 रुपये 12 फीसदी कम है। इस साल मांसाहारी थाली सस्ती होने की इस थाली के सबसे बड़े घटक ब्रॉयलर (50 फीसदी हिस्सा) के दाम सालाना आधार पर 6 फीसदी घटना है। इसके साथ ही प्याज व टमाटर के दाम भी घटने से यह थाली सस्ती हुई है।

Also Read | Petroleum Exports: नीदरलैंड और फ्रांस ने घटाया आयात, भारत ने नए बाजारों में बनाई पकड़

क्रिसिल इंटेलिजेंस के निदेशक पूषन शर्मा ने कहा कि अक्टूबर में सब्जियों और दालों के सस्ते होने से शाकाहारी और मांसाहारी थालियों की कीमतों में पिछले साल की तुलना में क्रमशः 17 फीसदी और 12 फीसदी की गिरावट आई।

Advertisement
First Published - November 7, 2025 | 6:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement