facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Water Management: विश्व बैंक से सहयोग की अपील, बुनियादी ढांचे में निवेश पर भी ज़ोर

Advertisement

सीतारमण ने विश्व बैंक से सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया

Last Updated- February 21, 2024 | 10:48 PM IST
Congress accuses Finance Minister of insulting restaurant businessman कांग्रेस का वित्त मंत्री पर रेस्तरां कारोबारी के अपमान का आरोप

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को विश्व बैंक से झील, तालाबों, जलाशयों को पूर्व-स्तर पर लाने पर विशेष ध्यान देने के साथ जल प्रबंधन को लेकर सहयोगात्मक और समग्र दृष्टिकोण तलाशने को कहा।

सीतारमण ने यहां विश्व बैंक में प्रबंध निदेशक (संचालन) एन्ना बेर्डे और प्रबंध निदेशक तथा मुख्य वित्त अधिकारी अंशुला कांत के साथ अपनी बैठक के दौरान भारत के साथ बहुपक्षीय एजेंसी की भागीदारी और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि विश्व बैंक को झीलों और पनबिजली की बहाली एवं पुनर्वास पर विशेष बल देने के साथ जल प्रबंधन में व्यापक, सहयोगात्मक और समग्र रुख की संभावना टटोलनी चाहिए।’’

इस बैठक में सीतारमण ने कहा कि विश्व बैंक को बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने के लिए भारत की अध्यक्षता में जी-20 के तहत आईईजी (स्वतंत्र विशेषज्ञ समूह) की सिफारिशों को आगे बढ़ाने में नेतृत्व करना चाहिए।

इसका कारण अन्य बहुपक्षीय विकास बैंक इस दिशा में पहल के लिए विश्व बैंक की ओर देखते हैं। बेर्डे ने भारत की जी-20 अध्यक्षता और बहुपक्षीय विकास बैंकों (एमडीबी) में सुधार पर किए गए कार्यों की सराहना की। वित्त मंत्री ने बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट का भी जिक्र करते हुए कहा कि कैसे विश्व बैंक सड़क जैसे बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में इसकी संभावना तलाश सकता है।

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 10:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement