facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BS Infra Summit 2025: सोनोवाल बोले – 2047 तक भारत बनेगा दुनिया की नंबर वन इकॉनमी

Advertisement

BS Infrastructure Summit 2025: मंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय साफ रणनीति, सुशासन, सुधारों और बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को दिया।

Last Updated- August 21, 2025 | 6:40 PM IST
Sarbananda Sonowal

BS Infrastructure Summit 2025: पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को कहा कि भारत 2047 तक दुनिया की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। इसका आधार बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और समुद्री क्षेत्र में सुधार होंगे।

टॉप-5 शिपबिल्डिंग नेशन बनने का लक्ष्य

बिज़नेस स्टैंडर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर समिट में बोलते हुए सोनोवाल ने कहा, “भारत 2047 तक दुनिया की नंबर वन इकॉनमी बनेगा। हमारा लक्ष्य साफ है: तब तक भारतीय बंदरगाहों की कार्गो हैंडलिंग क्षमता 1,000 करोड़ मीट्रिक टन तक बढ़ाई जाएगी। शिपबिल्डिंग नेशन के रूप में हम 2030 तक दुनिया के टॉप 10 और 2047 तक टॉप 5 देशों में शामिल होने का लक्ष्य रखते हैं।”

Also Read: BS Infrastructure Summit 2025: एक्सपर्ट्स बोले — दशकों तक भारत की ऊर्जा खपत का अहम हिस्सा रहेंगे फॉसिल फ्यूल

साफ रणनीति और सुधारों से आगे बढ़ा भारत

सोनोवाल ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को “विकसित भारत” बनाने का बड़ा विजन रखा है — यानी आजादी के 100 साल पूरे होने तक 30 लाख करोड़ डॉलर की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था बनाना। उन्होंने कहा, “एक दशक पहले भारत ग्लोबल इकॉनमी की रैंकिंग में 11वें स्थान पर था। बहुत कम समय में हम चौथे स्थान पर आ गए हैं और बहुत जल्द हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं।”

मंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय साफ रणनीति, सुशासन, सुधारों और बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को दिया।

Advertisement
First Published - August 21, 2025 | 6:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement