facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

185 भारतीयों की संपत्ति GDP की एक तिहाई, टॉप 10 में सिर्फ एक महिला

Advertisement

Fortune India-Waterfield Advisors 2024 list: सूची में 185 लोगों ‘डॉलर अरबपति’ का दर्जा दिया गया है यानी उनके पास कम से कम 1 अरब डॉलर की संपत्ति है।

Last Updated- September 03, 2024 | 10:47 AM IST
Wealth of 185 Indians is one third of GDP, only one woman in top 10

Fortune India Rich List: भारत के धनाढ्य व्यक्तियों की कुल संपत्ति 1 लाख करोड़ डॉलर को पार करते हुए 1.19 लाख करोड़ डॉलर (करीब 99.86 लाख करोड़ रुपये) हो चुकी है। सोमवार को जारी फॉर्च्यून इंडिया की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

सूची में 185 लोगों ‘डॉलर अरबपति’ का दर्जा दिया गया है यानी उनके पास कम से कम 1 अरब डॉलर की संपत्ति है।

फॉर्च्यून इंडिया वाटरफील्ड एडवाइजर्स 2024 रैंकिंग के मुताबिक, भारत के अरबपतियों की कुल संपत्ति साल 2022 के 832 अरब डॉलर से 50 फीसदी अधिक हो चुकी है। उस समय भारत में डॉलर अरबपतियों की संख्या 142 थी।

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद बढ़ी संपत्ति

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘यह वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और डॉलर के मुकाबले रुपये में 5 फीसदी तक की गिरावट के बावजूद संपत्ति में उल्लेखनीय इजाफे को दर्शाता है।

भारत के डॉलर अरबपतियों की कुल संपत्ति अब भारत के नॉमिनल सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 33.81 फीसदी के बराबर हो चुकी है।’ 

डॉलर अरबपतियों की लिस्ट में 29 नए लोग

इस साल डॉलर अरबपतियों की सूची में रोजमर्रा के उपभोग वाली वस्तुएं (FMCG), फार्मास्युटिकल्स और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों से 29 नए अरबपति शामिल हुए जिन्होंने सामूहिक रूप से 4.09 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है।

रिलायंस के मुकेश अंबानी टॉप पर

फॉर्च्यून इंडिया ने कहा है कि रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी 10.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस सूची में शीर्ष पायदान पर मौजूद हैं। उनके बाद दूसरे पायदान पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए आरोपों के कारण चुनौतियों से जूझने के बावजूद अदाणी की संपत्ति इस दौरान करीब दोगुनी होकर 10.4 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

पिछले सप्ताह, हुरुन इंडिया की 2024 की सूची में अदाणी को 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति बताया गया था।

अरबपतियों की संपत्ति बढ़ाने में शेयर बाजार ने निभाई अहम भूमिका

इन डॉलर अरबपतियों की संपत्ति बढ़ाने में शेयर बाजार ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बेंचमार्क सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं और वित्त वर्ष 2022-23 से वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान उसमें  सालाना 15.94 फीसदी की चक्रवृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ोतरी हुई है।

अरबपतियों की औसत संपत्ति साल 2022 में 46,729 करोड़ रुपये थी जो बढ़कर साल 2024 में 53,978 करोड़ रुपये हो गई।

टॉप 10 डॉलर अरबपतियों में सिर्फ एक महिला  

शीर्ष 10 डॉलर अरबपतियों की सूची में अदाणी और अंबानी के अलावा मिस्त्री परिवार, शिव नादर, राधाकिशन दमानी, सुनील मित्तल और अजीम प्रेमजी मौजूद हैं।

जिंदल परिवार की मुखिया एवं जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री देवी जिंदल 33.06 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शीर्ष 10 की सूची में इकलौती महिला हैं और वह चौथे पायदान पर हैं।

Advertisement
First Published - September 3, 2024 | 6:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement