facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार के अनुमान से इस साल 10 प्रतिशत कम गेहूं का उत्पादन

Advertisement

सरकार के मुताबिक गेहूं का उत्पादन बढ़कर 2023 में रिकॉर्ड 1,127.4 लाख टन हो गया है, जो इसके पहले साल में 1,077 लाख टन था।

Last Updated- June 22, 2023 | 10:32 PM IST
Wheat Procurement

पिछले 2 माह से गेहूं की कीमत में तेजी के बीच एक प्रमुख उद्योग संगठन ने रॉयटर्स से कहा कि 2023 में भारत का गेहूं उत्पादन सरकार के अनुमान से कम से कम 10 प्रतिशत कम है। लगातार दूसरे साल गेहूं का उत्पादन कम रहने से मोटे अनाज पर लगाम लगाने और खाद्य महंगाई पर काबू पाने की सरकार की कवायद पर असर पड़ सकता है। वहीं मॉनसून पर अलनीनो के पड़ने वाले असर को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार एस ने कहा, ‘बाजार में गेहूं की उपलब्धता बहुत कमजोर है। इससे पता चलता है कि उत्पादन 1,010 लाख टन से 1,030 लाख टन के बीच था।’

इस साल गेहूं के उत्पादन का उद्योग का अनुमान इसके पहले नहीं आया था। सरकार के मुताबिक गेहूं का उत्पादन बढ़कर 2023 में रिकॉर्ड 1,127.4 लाख टन हो गया है, जो इसके पहले साल में 1,077 लाख टन था।

भारत में गेहूं की सालाना खपत करीब 1,080 लाख टन है। किसान गेहूं की कटाई मार्च से शुरू कर देते हैं और सरकारी एजेंसियों व निजी कारोबारियों को अपनी फसल की बिक्री ज्यादातर जून तक करते हैं।

कुमार ने कहा कि किसानों की आपूर्ति पहले ही घट गई है, जिससे पता चलता है कि कृषि मंत्रालय का उत्पादन का अनुमान हकीकत से कहीं ज्यादा आशावादी है। दिल्ली में गेहूं की कीमत पिछले 2 महीने में 10 प्रतिशत बढ़कर 24,900 रुपये प्रति टन पर पहुंच गई है।

Advertisement
First Published - June 22, 2023 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement