facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

White Paper: केंद्र ने हटाईं आपूर्ति श्रृंखला की बाधाएं, बुनियादी ढांचे के लिए UPA सरकार के मुकाबले दोगुना बढ़ा बजट आवंटन

Advertisement

White paper : राजग सरकार के श्वेत पत्र में कोयला, दूरसंचार जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के संशाधनों के लिए आवंटन और बिजली व्यवस्था में सुधार पर प्रमुखता से प्रकाश डाला गया है।

Last Updated- February 08, 2024 | 10:52 PM IST
Nirmala Sitharaman-निर्मला सीतारमण
Representative Image

केंद्र सरकार ने कहा कि उसकी नीतियों पूर्ववर्ती संप्रग सरकार से बिल्कुल अलग हैं। यह सरकार के बुनियादी ढांचे पर खर्च से देखा जा सकता है, जो उसके बजट खर्च का लगभग एक तिहाई है, जबकि वर्ष 2004 से 2014 के बीच यह बजट का 16 प्रतिशत ही रहा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा तैयार श्वेत पत्र में कहा गया है कि उन दस वर्षों में सार्वजनिक निवेश से होने वाले पूंजीगत खर्च को हतोत्साहित किया गया। इससे दीर्घ अवधि के लिए अर्थव्यवस्था सुस्त पड़ गई और वृद्धि की संभावनाएं भी प्रभावित हुई।

कुल खर्च के प्रतिशत के रूप में पूंजीगत खर्च वित्त वर्ष 2004 के 31 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2014 में 16 प्रतिशत पर आ गया। श्वेत पत्र में कहा गया कि संप्रग सरकार के कार्यकाल के दौरान अर्थव्यवस्था में आपूर्ति श्रृंखला बहुत धीमी रही।

अंतराष्ट्रीय मौद्रिक फंड अधिकारियों और 2013 में कैबिनेट सचिव के बयानों का जिक्र करते हुए वित्त मंत्रालय ने कहा कि नियमों की अस्पष्टता के चलते आधारभूत ढांचे के लिए मंजूरी प्रक्रिया में देर होती थी तथा भ्रष्टाचार के कारण बड़ी परियोजनाओं में कानूनी जांच-पड़ताल में उलझी रहतीं और इस तरह उन्हें लागू करने की प्रक्रिया लंबी चलती। इसके उलट मौजूदा सरकार के पिछले दस वर्षों में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में बहुत तेजी आई है। इससे सड़क, रेल, पत्तन ओर विमानन जैसे क्षेत्रों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली।

राजग सरकार के श्वेत पत्र में कोयला, दूरसंचार जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के संशाधनों के लिए आवंटन और बिजली व्यवस्था में सुधार पर प्रमुखता से प्रकाश डाला गया है।

पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए वित्त मंत्रालय ने कहा कि पिछली सरकार की गड़बडि़यों को दुरुस्त करने के लिए उसे कई सुधारात्मक कदम उठाए, ताकि प्रतिस्पर्धा और पारदर्शिता को बढ़ावा मिले। इसमें यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री के सहज बिजली हर घर के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक गांव और घर बिजली से रोशन हो चुका है।

Advertisement
First Published - February 8, 2024 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement