facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

थोक महंगाई 21 महीने के नीचे

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 11:24 PM IST
FMCG GST rate Cut

नवंबर महीने में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर तेजी से घटकर 21 माह के निचले स्तर पर पहुंच गई। ज्यादा आधार और खाद्य, ईंधन और विनिर्मित उत्पादों की कीमतों का दबाव कम होने के कारण थोक महंगाई दर नवंबर में 5.85 प्रतिशत पर है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक खाद्य महंगाई भी नवंबर महीने में 20 माह के निचले स्तर 2.17 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो अक्टूबर महीने में 6.48 प्रतिशत थी। फलों व सब्जियों के दाम घटने के साथ प्रोटीन वाले आयटम जैसे अंडा, मांस और मछली की कीमत कम होने से महंगाई घटी है।
बहरहाल मोटे अनाज गेहूं, धान, आलू, प्याज और दूध उत्पादों के दाम बढ़े हैं। ईंधन की महंगाई (17.35 प्रतिशत) और विनिर्मित वस्तुओं (3.59 प्रतिशत) की कीमत भी इस माह के दौरान कम हुई है।

चालू वित्त वर्ष में यह दूसरा मौका है, जब फैक्टरी-गेट महंगाई दर एक अंक में दर्ज की गई है। खासकर यह जिंसों के वैश्विक दाम में कमी और आधार कम रहने के कारण हुआ है। प्रमुख महंगाई दर में गैर खाद्य और गैर ईंधन की कीमत भी लगातार सातवें महीने घटकर नवंबर में 3.5 प्रतिशत हो गई है, जो अक्टूबर में 4.7 प्रतिशत थी। विनिर्मित वस्तुओं की महंगाई दर में कमी के कारण ऐसा हुआ है। केयर रेटिंग्स में मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने कहा कि थोक महंगाई नवंबर में तेजी से गिरी है, यह उपभोक्ता महंगाई (सीपीआई) की तरह ही है और डब्ल्यूपीआई और सीपीआई महंगाई दर के बीच अंतर भी कम हो रहा है, जो एक साल पहले 10 प्रतिशत के उच्च स्तर पर था।

उन्होंने कहा, ‘डब्ल्यूपीआई और सीपीआई महंगाई दर में नवंबर महीने में गिरावट की एक वजह मौसमी है। बहरहाल इससे अर्थव्यवस्था को राहत मिली है। कुल मिलाकर जिंसों के वैश्विक दाम में कमी भी महंगाई को रोक रही है।’
अगर फार्मास्यूटिकल्स, तंबाकू और चमड़े के उत्पादों को छोड़ दें तो अन्य विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी सुस्त रही है। कीमत वृद्धि में सबसे तेज गिरावट मूल धातुओं और सब्जियों के साथ एनिमल ऑयल और बसा में आई है। इसी तरह से थोक महंगाई दर में रसोई गैस, हाई स्पीड डीजल और पेट्रोल की कीमत तेजी से गिरी है और इसमें क्रमशः 13.40 प्रतिशत, 42.10 प्रतिशत और 14.11 प्रतिशत की कमी आई है।

यह भी पढ़े: दायरे में रहेगा राजकोषीय घाटा

बैंक ऑफ बड़ौदा में मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि गेहूं की कीमत में आने वाले महीनों में कुछ उतार चढ़ाव की संभावना है क्योंकि रशियन फेडरेशन एक बार फिर ब्लैक सी ग्रेन इनीशिएटिव में शामिल हो गया है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि आगे चलकर थोक महंगाई दर और कम होगी। उन्होंने कहा, ‘बहरहाल थोक महंगाई रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के हिसाब से बहुत अहम नहीं है। रिजर्व बैंक खुदरा महंगाई पर नजर रखता है, जो दिसंबर में 6 प्रतिशत से ऊपर रहने की संभावना है।’ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भी मौद्रिक नीति समिति को खुदरा महंगाई दर घटाने का लक्ष्य सौंपा है, थोक महंगाई दर घटाने का नहीं। लेकिन यह एक दूसरे पर असर डालते हैं।

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement