facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

थोक महंगाई नवंबर में घटकर 1.89 फीसदी रही, सब्जियों और प्याज की कीमतों में गिरावट का असर

Advertisement

खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति नवंबर में घटकर 8.63 फीसदी रह गई जबकि अक्टूबर में यह 13.54 फीसदी थी।

Last Updated- December 16, 2024 | 10:55 PM IST
Inflation

थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति नवंबर में घटकर 1.89 फीसदी रह गई जो तीन महीने में सबसे कम है। अक्टूबर में यह 2.36 फीसदी थी। खाद्य पदार्थों, मुख्य रूप से स​ब्जियों और प्याज के दाम में तेज गिरावट के कारण थोक मुद्रास्फीति में नरमी आई है। पिछले साल थोक मुद्रास्फीति 0.39 फीसदी थी। 

वा​णिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति नवंबर में घटकर 8.63 फीसदी रह गई जबकि अक्टूबर में यह 13.54 फीसदी थी। सब्जियों की मुद्रास्फीति घटकर 28.57 फीसदी रही जबकि अक्टूबर में यह 63.04 फीसदी थी। ईंधन व बिजली श्रेणी में मुद्रास्फीति 5.83 फीसदी रही जबकि अक्टूबर में यह 5.79 फीसदी थी।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों के साथ ही विनिर्माण, कपड़ा और मशीनरी उपकरणों के दाम कम होने से नवंबर में थोक मुद्रास्फीति में कमी आई है।’

पिछले सप्ताह जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में घटकर 5.48 फीसदी रह गई, जबकि अक्टूबर में यह 14 महीने में सबसे अ​धिक 6.2 फीसदी पर पहुंच गई थी। मुद्रास्फीति में नरमी से विशेषज्ञ उम्मीद कर रहे हैं कि फरवरी की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) रीपो दर में 25 आधार अंक की कटौती कर सकता है।

इस महीने की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने रीपो दर को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा था।

Advertisement
First Published - December 16, 2024 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement