facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने नवंबर में क्यों घटाई डॉलर बिकवाली? जानिए रुपये पर क्या पड़ा असर

Advertisement

मासिक बुलेटिन के मुताबिक केंद्रीय बैंक ने नवंबर में 9.7 अरब डॉलर की शुद्ध बिकवाली की, दिसंबर में रुपये का रियल इफेक्टिव एक्सचेंज रेट भी घटा

Last Updated- January 22, 2026 | 9:03 AM IST
RBI Policy Meeting

भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर में 9.7 अरब डॉलर की शुद्ध बिकवाली की है, जो अक्टूबर के 11.8 अरब डॉलर की तुलना में कम है। मासिक बुलेटिन के मुताबिक केंद्रीय बैंक ने नवंबर में 14.3 अरब डॉलर की खरीदारी की, जबकि इस दौरान 17.6 अरब डॉलर बेचे हैं।

नवंबर के अंत तक रुपये के वायदा बाजार में आउटस्टैंडिंग नेट शॉर्ट डॉलर पोजिशन बढ़कर 66.04 अरब डॉलर हो गई, जो अक्टूबर में 63.6 अरब डॉलर थी। 66 अरब डॉलर की नेट शॉर्ट डॉलर पोजिशन में से 18.8 अरब डॉलर 1 महीने का कॉन्ट्रैक्ट, 16.8 अरब डॉलर 1 से 3 माह की अवधि के लिए, 2.2 अरब डॉलर की मेच्योर होने की अवधि 3 महीने और एक साल और शेष 28 अरब डॉलर का एक साल से अधिक का कांट्रैक्ट है।

दिसंबर 2025 में भारतीय रुपये का रियल इफेक्टिव एक्सचेंज रेट (रीर) 95.30 रहा, जो नवंबर 2025 में 97.52 था। रीर विभिन्न मुद्राओं के उतार चढ़ाव की स्थिति में नॉमिनल इफेक्टिव एक्सचेंज रेट (नीर) के अंतर का समायोजन करता है। 100 से अधिक रीर वैल्यू से आधार वर्ष की तुलना में रुपये में तेजी का संकेत मिलता है।

Advertisement
First Published - January 22, 2026 | 9:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement