facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बढ़ेगी महंगाई की मार या मिलेगी राहत, इसी हफ्ते आएंगे आंकड़े, जानें क्या है अनुमान?

Advertisement

अगर 12 अप्रैल को आने वाले नतीजे अनुमान के हिसाब से आते हैं तो इस हिसाब से महंगाई 5 महीने के निचले स्तर पर आ जाएगी।

Last Updated- April 09, 2024 | 8:45 AM IST
Retail Inflation

सरकार इसी हफ्ते कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े जारी करने वाली है। अब खुदरा महंगाई को लेकर इस हफ्ते राहत की खबर भी मिल सकती है। इसी हफ्ते के 12 अप्रैल को सरकार मार्च महीने के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े जारी करेगी।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के एक अनुमान के मुताबिर मार्च के महीने में महंगाई दर में गिरावट देखने को मिल सकती है। यानी कि राहत की खबर आ सकती है। हालांकि रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस गिरावट के बाद भी महंगाई दर का आंकड़ा रिजर्व बैंक के 4 फीसदी के टारगेट से काफी ऊपर रहेगा।

इसी के साथ रॉयटर्स के पोल में ये बात सामने आई है कि अप्रैल के महीने और अगले कुछ हफ्ते में गर्मी और लू की स्थिति से भी महंगाई पर असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- पहली बार भारत का बाजार पूंजीकरण 400 लाख करोड़ रुपये के पार

क्या है अनुमान

रॉयटर्स के एक पोल के अनुसार मार्च के महीने में खुदरा महंगाई दर गिरावट के साथ 5 फीसदी के नीचे गिरकर 4.91 फीसदी पर आ सकती है। वहीं फरवरी महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो महंगाई दर 5.09 फीसदी के स्तर पर थी।

अगर 12 अप्रैल को आने वाले नतीजे अनुमान के हिसाब से आते हैं तो इस हिसाब से महंगाई 5 महीने के निचले स्तर पर आ जाएगी।

बता दें, रॉयटर्स ने ये पोल 4 से 8 अप्रैल के बीच किया था। इस पोल में 50 अर्थशास्त्रियों ने भाग लिया था। इन अर्थशास्त्रियों के अनुमान 4.57 फीसदी से लेकर 5.35 फीसदी के बीच हैं।

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 8:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement