facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्या उत्पाद योजना देश के चमड़े और फुटवियर इंडस्ट्री में लाएगी क्रांति? विशेषज्ञों से जानिए

Advertisement

इस योजना से 22 लाख लोगों को रोजगार मिलने, चार लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने और 1.1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात होने की उम्मीद है।

Last Updated- February 02, 2025 | 3:35 PM IST
Budget 2025

चमड़ा निर्यात परिषद (सीएलई) ने रविवार को कहा कि फुटवियर और चमड़ा क्षेत्रों के लिए एक केंद्रित उत्पाद योजना शुरू करने की बजट घोषणा से उत्पादकता, प्रतिस्पर्धात्मकता और निर्यात में 1.1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि होगी। 

सीएलई ने कहा कि यह योजना चमड़े के अलावा किसी अन्य चीज से बने गुणवत्तापूर्ण फुटवियर के उत्पादन के लिए आवश्यक डिजाइन क्षमता, घटक विनिर्माण और मशीनरी का समर्थन करेगी। सीएलई के चेयरमैन राजेंद्र कुमार जालान ने एक बयान में कहा, “यह योजना फुटवियर और उत्पादों के उत्पादन के लिए आवश्यक डिजाइन क्षमता, घटक विनिर्माण और मशीनरी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों का समर्थन करेगी।” 

Also Read: Budget 2025: Capex ग्रोथ में सुस्ती से Infra सेक्टर में निराशा; मेट्रो ने मारी बाजी, सड़क और रेलवे रह गए खाली हाथ

उन्होंने कहा कि इस योजना से 22 लाख लोगों को रोजगार मिलने, चार लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने और 1.1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात होने की उम्मीद है। जालान ने कहा कि इस योजना से निवेश आकर्षित करके उत्पादन और उत्पादकता बढ़ेगी और क्षेत्र के घटक एवं मशीनरी पारिस्थितिकी को मजबूती मिलेगी। 

चमड़ा निर्यात परिषद के कार्यकारी निदेशक आर सेल्वम ने कहा कि कच्चे चमड़े पर 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क और गीले नीले चमड़े पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क हटाने का प्रस्ताव टैनिंग उद्योग को मजबूत करेगा और देश से मूल्यवर्धित उत्पादों के निर्यात को काफी बढ़ावा देगा। 

चेन्नई स्थित फरीदा ग्रुप के चेयरमैन रफीक अहमद ने कहा कि इस योजना की लंबे समय से दरकार थी और इससे निर्यात को प्रोत्साहन मिलेगा। वित्त वर्ष 2023-24 में चमड़े का निर्यात 4.69 अरब डॉलर रहा था। कानपुर स्थित ग्रोमोर इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक यादवेंद्र सिंह सचान ने कहा कि बजट घोषणाओं से विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - February 2, 2025 | 3:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement