facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Windfall Tax : डीजल और ATF पर विंडफॉल टैक्स में हुई कटौती, नई दरें 4 मार्च से होंगी लागू

Advertisement
Last Updated- March 04, 2023 | 1:22 PM IST
Petrochemical Duty Exemption

सरकार ने डीजल के निर्यात पर विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स घटाकर सबसे कम 0.50 रुपये प्रति लीटर और जेट फ्यूल (ATF) पर शून्य कर दिया है, जबकि घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर शुल्क में मामूली वृद्धि कर दी गई है। एक आधिकारिक आदेश में इसकी जानकारी दी गई।

3 मार्च को जारी आदेश में कहा गया है कि तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) जैसी कंपनियों द्वारा उत्पादित कच्चे तेल पर शुल्क 4,350 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 4,400 रुपये प्रति टन कर दी गई है।

सरकार ने डीजल के निर्यात पर टैक्स को 2.5 रुपये से घटाकर 0.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इसी तरह ATF के विदेशी शिपमेंट पर टैक्स 1.50 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि टैक्स की नई दरें 4 मार्च से प्रभावी होंगी।

एक पखवाड़े में दरों में यह दूसरी कटौती है। इससे पहले 16 फरवरी को दरों में कटौती की गई थी। डीजल और ATF पर निर्यात शुल्क पिछले साल जुलाई में कर लागू किए जाने के बाद से सबसे कम है। पिछले दो हफ्तों में तेल की औसत कीमतों के आधार पर हर पखवाड़े में कर दरों की समीक्षा की जाती है।

Advertisement
First Published - March 4, 2023 | 1:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement