facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Windfall Tax: सरकार ने कच्चे तेल पर पर विंडफॉल टैक्स घटा कर किया जीरो, डीजल पर भी लेवी में कटौती

Advertisement

अभी तक पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर 3,500 रुपये (42.56 डॉलर) प्रति टन की दर से विंडफॉल टैक्स लागू था।

Last Updated- April 04, 2023 | 3:54 PM IST
India's fuel exports drop amid European Union sanctions, West Asia war
Shutter Stock

कच्चे तेल के प्रोडक्शन पर लागू विंडफॉल टैक्स को घटाकर जीरो कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ डीजल पर लागू लेवी को भी घटाकर आधा कर दिया गया है। केंद्र सरकार की तरफ से आज यानी मंगलवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया। बता दें कि अभी तक पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर 3,500 रुपये (42.56 डॉलर) प्रति टन की दर से विंडफॉल टैक्स लागू था।

पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ने से रोकने के लिए लगाया टैक्स

भारत सरकार ने कच्चे तेल उत्पादकों पर जुलाई में विंडफॉल टैक्स और गैसोलीन, डीजल तथा एविएशन फ्यूल के निर्यात पर लेवी लगाने का ऐलान किया था। क्योंकि निजी रिफाइनरीज पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कीमतों में आई तेजी का लाभ उठाने के लिए घरेलू बाजार की जगह विदेशी बाजारों में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की बिक्री करने की जुगत में थी। देश में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कीमतों को बढ़ने से रोकने के लिए भारत सरकार ने विंडफॉल टैक्स लगाने का निर्णय लिया था।

कब लगता है विंडफॉल टैक्स

जब कोई इंडस्ट्री अप्रत्याशित रुप से बड़ा मुनाफा कमाती है तो सरकारों द्वारा विंडफॉल टैक्स लगाया जाता है। बता दें कि पिछले दो हफ्तों में तेल की औसत कीमतों के आधार पर हर पखवाड़े पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स कर दरों की समीक्षा की जाती है। पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कीमतों में गिरावट के साथ ही विंडफॉल टैक्स में भी गिरावट आती रहती है।

Advertisement
First Published - April 4, 2023 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement