facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विश्व बैंक ने भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई का दबाव कम होने की उम्मीद

Advertisement

मध्यावधि के हिसाब से देखें तो सरकार का कर्ज व राजकोषीय घाटा कम होने का अनुमान है, इसे तेज आउटपुट वृद्धि व केंद्र सरकार की समेकन की कवायदों से सहारा मिलेगा।

Last Updated- April 08, 2024 | 12:57 PM IST
IMF raises India's growth forecast

विश्व बैंक ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025 के लिए भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान 20 आधार अंक बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है। मुख्य रूप से निवेश में वृद्धि को देखते हुए ऐसा किया गया है।

अपने ताजा छमाही दक्षिण एशिया विकास अनुमान में बहुपक्षीय कर्जदाता ने वित्त वर्ष 2024 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान 7.5 प्रतिशत कर दिया है, जो राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा लगाए गए 7.6 प्रतिशत वृद्धि के अनुमान से कम है।

अप्रैल के अपडेटेड नोट में कहा गया है, ‘दक्षिण एशिया की वृद्धि का परिदृश्य पहले की रिपोर्ट की तुलना में 2024 के लिए 0.4 प्रतिशत अंक अधिक और 2024 के लिए 0.3 प्रतिशत अंक अधिक रहने का अनुमान लगाया गया है। यह भारत में निवेश वृद्धि अधिक होने और पाकिस्तान व श्रीलंका में पिछले साल की मंदी से कुछ हद तक संभावित तेजी को दिखाता है। भारत में 2024-25 के दौरान वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत तक रहने की उम्मीद है, बाद में इसमें तेजी आएगी क्योंकि सार्वजनिक निवेश में तेजी का प्रतिफल मिलने लगेगा।’

भारत में सेवा और उद्योग में वृद्धि तेज बनी रहने की संभावना है। इसे बाद में निर्माण व रियल एस्टेट गतिविधियों का सहारा मिलेगा, जबकि महंगाई का दबाव कम होने की उम्मीद है। इससे वित्तीय स्थिति बेहतर करने के लिए नीतिगत फैसले लेने की जगह बनेगी।

नोट में कहा गया है कि मध्यावधि के हिसाब से देखें तो सरकार का कर्ज व राजकोषीय घाटा कम होने का अनुमान है, इसे तेज आउटपुट वृद्धि व केंद्र सरकार की समेकन की कवायदों से सहारा मिलेगा।

भारत की वृद्धि में तेजी निकट अवधि के हिसाब से सार्वजनिक क्षेत्र के निवेश पर निर्भर है, जहां निजी क्षेत्र का निवेश खासकर कमजोरबना हुआ है। इसमें आगाह किया गया है कि बढ़े हुए कर्ज, उधारी की लागत और राजकोषीय घाटे पर लगाम लगाने के प्रयास का असर वृद्धि पर पड़ेगा और इससे जलवायु परिवर्तन पर सरकार की प्रतिक्रिया देने की क्षमता पर असर पड़ेगा।

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement