facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अक्टूबर में WPI आधारित महंगाई बढ़कर 2.36% पर पहुंची; सब्जियों और खाद्य उत्पादों के दामों में उछाल से बढ़त

Advertisement

विशेष तौर पर सब्जियों के दामों में उछाल आने के कारण सूचकांक में वृद्धि हुई।

Last Updated- November 14, 2024 | 11:27 PM IST
inflation base year

भारत की थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई अक्टूबर में बढ़कर चार माह के उच्च स्तर 2.36 प्रतिशत पर पहुंच गई जबकि यह सितंबर में 1.84 प्रतिशत थी। खाद्य उत्पादों में, विशेष तौर पर सब्जियों के दामों में उछाल आने के कारण सूचकांक में वृद्धि हुई।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़े में खुदरा महंगाई 14 माह के उच्च स्तर 6.2 प्रतिशत पर पहुंच जाने के बाद अब थोक मूल्य सूचकांक के आंकड़े आए हैं। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में खाद्य पदार्थों की थोक महंगाई बढ़कर 13.54 प्रतिशत पर पहुंच गई जबकि यह सितंबर में 11.53 प्रतिशत थी।

आंकड़ों के अनुसार अन्य प्रमुख उप सूचकांक जैसे विनिर्माण उत्पादों के दाम में भी कुछ वृद्धि दर्ज हुई। हालांकि इस माह में ईंधन और ऊर्जा के दामों में गिरावट आई। आलू (78.73 प्रतिशत), अन्य सब्जियों (63.04 प्रतिशत), गेहूं (8.04 प्रतिशत) और फलों (13.55 प्रतिशत) के दामों में जबरदस्त उछाल के कारण खाद्य उत्पादों के दाम में वृद्धि हुई।

इस माह के दौरान प्याज की महंगाई की रफ्तार घटी, इसके बावजूद यह दो अंकों (39.25 प्रतिशत) में बढ़ा। हालांकि इस महीने में अन्य खाद्य उत्पादों के दाम कम बढ़े। इस क्रम में अनाज (7.91 प्रतिशत), धान (7.47 प्रतिशत), दाल (9.74 प्रतिशत) और दूध (3 प्रतिशत) के दाम में कम बढ़त हुई।

विनिर्मित उत्पादों का सूचकांक में भारांश 64.2 प्रतिशत है और अक्टूबर में इनकी महंगाई में 1.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ जबकि इससे पिछले महीने 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। विनिर्मित खाद्य उत्पादों (7.77 प्रतिशत), खाद्य तेल (20.16 प्रतिशत) और पेय पदार्थ (2.13) के दामों में वृद्धि होने से यह इजाफा हुआ। हालांकि इस माह के दौरान अन्य विनिर्मित उत्पादों जैसे तंबाकू (1.15 प्रतिशत), वस्त्र (0.89 प्रतिशत), परिधान (1.25 प्रतिशत) और औषधि (0.42 प्रतिशत) के दामों में गिरावट आई।

Advertisement
First Published - November 14, 2024 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement