facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WPI Inflation: महंगाई के मोर्चे पर राहत, फरवरी में थोक मुद्रास्फीति घटकर 0.2 फीसदी पर आई

Advertisement

WPI Inflation: आंकड़ों के अनुसार फरवरी में खाद्य मुद्रास्फीति जनवरी के 6.85 प्रतिशत से मामूली बढ़कर 6.95 प्रतिशत हो गई।

Last Updated- March 14, 2024 | 12:58 PM IST
WPI, Inflation
Representative Image

घटकर 0.2 प्रतिशत हो गई, जो पिछले महीने में 0.27 प्रतिशत थी। वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह आंकड़े जारी किए।

WPI मुद्रास्फीति अप्रैल से अक्टूबर तक नकारात्मक क्षेत्र में थी और नवंबर में 0.26 प्रतिशत पर सकारात्मक हो गई थी।

वाणिज्य मंत्रालय ने जारी किया बयान

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी कर कहा, “अखिल भारतीय थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) संख्या पर आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर फरवरी, 2024 के महीने के लिए 0.20 प्रतिशत (अस्थायी) है, जो फरवरी, 2023 से अधिक है।”

आंकड़ों के अनुसार फरवरी में फूड इन्फ्लेशन जनवरी के 6.85 प्रतिशत से मामूली बढ़कर 6.95 प्रतिशत हो गया।

सब्जियों की महंगाई दर जनवरी के 19.71 से बढ़कर फरवरी में 19.78 फीसदी रही। दालों की थोक महंगाई दर फरवरी में 18.48 फीसदी रही, जो जनवरी में 16.06 फीसदी थी।

यह भी पढ़ें: Economic Growth: लगातार चौथे साल हो सकती है 7 फीसदी वृद्धि

खुदरा महंगाई में भी दिखी राहत

इससे पहले 12 मार्च को जारी आंकड़ो के मुताबिक, खाने-पीने की चीजों के दाम ऊंचे रहने के कारण फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति (Retail Inflation) 5 फीसदी के ऊपर रही। हालांकि, यह जनवरी के मुकाबले थोड़ी कम हुई है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में खुदरा मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति थोड़ी नरम होकर 5.09 फीसदी रही, जो जनवरी में 5.10 फीसदी थी। खाद्य वस्तुओं की महंगाई फरवरी में 8.7 फीसदी रही जो इससे पिछले महीने 8.3 फीसदी से मामूली अधिक है।

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 12:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement