facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बजट सत्र के बाद रोजगार मंत्रालय बना रहा श्रम संहिता पर कार्यशाला की योजना, राज्य के अधिकारियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

Advertisement

अधिकारियों के लिए कार्यशालाएं क्षेत्रीय स्तर पर होंगी। इसमें राज्यों के समूह के अधिकारी हिस्सा लेंगे और केंद्र के अधिकारियों से बात करेंगे।

Last Updated- July 29, 2024 | 11:11 PM IST
Skilled Labour

राज्य सरकारों को श्रम संहिता के अनुकूल बनाने और क्षमता निर्माण के लिए केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय संसद के बजट सत्र के बाद राज्य सरकार के श्रम अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला कराने की योजना बना रहा है। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी।

सूत्र ने कहा, ‘राज्य के अधिकारियों के साथ हुई हमारी चर्चा में यह पाया गया कि तमाम राज्य अभी भी नई श्रम संहिता के मकसद और उसकी जटिलताओं को पूरी तरह समझ नहीं पा रहे हैं। कुछ राज्यों ने इन संहिताओं के तहत मसौदा नियम तैयार किए हैं, जो केंद्रीय कानून की प्रकृति और संभावनाओं से बिल्कुल अलग है। इससे पूरी कवायद ही बेकार हो रही है। ऐसे में अधिकारियों को नए नियमों के प्रति अनुकूल और संवेदनशील बनाने के लिए कार्यशाला की योजना बनाई जा रही है।’

अधिकारियों के लिए कार्यशालाएं क्षेत्रीय स्तर पर होंगी। इसमें राज्यों के समूह के अधिकारी हिस्सा लेंगे और केंद्र के अधिकारियों से बात करेंगे। ये कार्यशालाएं श्रम संहिताओं को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने के लिए राज्यों को तैयार करेंगी और प्रक्रिया की विधिक चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहा जाए। यह अगस्त 2022 में श्रम मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई आम सहमति को भी आगे बढ़ाने की कवायद होगी।

सूत्रों ने कहा, ‘केंद्र सरकार और राज्यों के बीच विभिन्न स्तरों पर पिछले 2 साल से आंतरिक चर्चाएं चल रही हैं। इसमें उल्लेखनीय प्रगति भी हुई है। हम निकट भविष्य में सभी श्रम संहिताएं लागू किए जाने को लेकर आशान्वित हैं।’

Advertisement
First Published - July 29, 2024 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement