facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जम्मू-कश्मीर में 50 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति, सबसे अधिक महबूबा मुफ्ती की PDP से: ADR

Advertisement

Jammu Kashmir Election 2024: विधान सभा चुनाव लड़ने वाले सबसे धनी नेता अब्दुल गफ्फार सोफी भी पीडीपी से ही हैं। उनके पास 66 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Last Updated- September 06, 2024 | 10:23 PM IST
From criminal cases to crorepatis: Here's the Bihar Assembly profile

जम्मू-कश्मीर के विधान सभा चुनाव के लिए पहले चरण में मैदान में खड़े 219 उम्मीदवारों में से 50 प्रतिशत करोड़पति हैं। राज्य में पहले चरण में 18 सितंबर को मतदान होगा। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने शुक्रवार को बताया कि नामांकन के समय दाखिल हलफनामे के अनुसार प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 3 करोड़ रुपये है। कुल 13 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनमें प्रत्येक के पास 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। नौ महिलाएं भी विधान सभा जाने के लिए किस्मत आजमा रही हैं।

महबूबा मुफ्ती की पीपल डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के सबसे ज्यादा 21 में से 18 उम्मीदवार करोड़पति हैं। विधान सभा चुनाव लड़ने वाले सबसे धनी नेता अब्दुल गफ्फार सोफी भी पीडीपी से ही हैं। उनके पास 66 करोड़ रुपये की संपत्ति है। नैशनल कॉन्फ्रेंस के 16 में से 16 प्रत्याशियों के पास एक करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति है। इसी प्रकार भाजपा के 16 में से 11 और कांग्रेस के 9 में से 8 प्रत्याशियों ने स्वयं को करोड़पति बताया है। आप के 7 में से 1 प्रत्याशी ही करोड़पति है।

पहले चरण के चुनावी रण में उतरे प्रत्याशियों में 16 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 25 अथवा कुल 11 प्रतिशत के खिलाफ जघन्य अपराध के मामले हैं। चार के खिलाफ हत्या के प्रयास, दो पर महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म व हिंसा के मामले दर्ज हैं। जहां तक शिक्षा की बात है तो कुल उम्मीदवारों में 108 या 49 प्रतिशत ने स्वयं को स्नातक या इससे अधिक शिक्षित घोषित किया है।

इनमें 5 डिप्लोमाधारी हैं और तीन अशिक्षित भी हैं। पहले चरण में किस्मत आजमा रहे कुल उम्मीदवारों में 19 प्रतिशत की उम्र 60 साल से अधिक है। 70 प्रत्याशियों की उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है, जबकि 108 उम्मीदवारों की उम्र 41 से 60 साल है। इसी प्रकार 41 कंडिडेट ऐसे हैं, जिनकी उम्र 61 से 80 साल के बीच है।

Advertisement
First Published - September 6, 2024 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement