facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पुदुच्चेरी के ‘यामाहा वाले CM’ का जलवा: रंगास्वामी की थट्टंचावाडी में पांचवीं जीत, NDA की सत्ता में वापसी

Advertisement

पुदुच्चेरी में एन. रंगास्वामी के नेतृत्व वाले राजग ने बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखी है। अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने भी दो सीटें जीतकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है

Last Updated- May 04, 2026 | 11:28 PM IST
N. Rangaswamy
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी | फोटो: Commons

पुदुच्चेरी में 30 सदस्यीय विधानसभा में मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने फिर से सत्ता में वापसी की जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक कनिष्ठ साझेदार के रूप में शामिल है। राजग 18 सीटों पर जीत हासिल करने की ओर अग्रसर था जबकि इसका मुख्य प्रतिद्वंद्वी, धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (जिसमें कांग्रेस और द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) शामिल हैं) केवल छह सीटों पर आगे था।

अभिनय की दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले विजय दलपति के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्रि कषगम (टीवीके) ने दो सीटें जीतीं और इसकी सहयोगी, नेयम मक्कल कषगम ने एक सीट जीती। टीवीके ने 16.53 प्रतिशत वोट हासिल किए और यह पुदुच्चेरी के प्रमुख दलों जैसे एआईएनआरसी (22.58 प्रतिशत) और कांग्रेस (17.70 प्रतिशत) से थोड़ा ही पीछे रहा लेकिन द्रमुक के 14 प्रतिशत वोट के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। राज्य में मतदान 9 अप्रैल को हुआ था, जिसमें लगभग 90 प्रतिशत मतदान हुआ जो इस केंद्र शासित प्रदेश का अब तक का सबसे उच्चतम मतदान प्रतिशत था।

रंगास्वामी की निरंतर लोकप्रियता और एक सुलभ नेता के रूप में उनकी छवि ने पुदुच्चेरी में राजग के अभियान को सफलता दिलाई। 75 वर्षीय रंगास्वामी अब भी अपनी पुरानी यामाहा बाइक चलाते हैं, टेनिस खेलते हैं और सुबह की चाय सड़क किनारे एक ठेले से पीते हैं। पुदुच्चेरी के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में औसतन 30,000 से कम मतदाता हैं ऐसे में यह सामान्य बात है कि रंगास्वामी चुनावी बैठकों के दौरान अपने परिचितों को नाम लेकर बुलाते हैं।

रंगास्वामी ने अपनी सीट थट्टंचावाडी से पांचवीं बार जीत हासिल की। वर्ष 2021 के चुनावों के दौरान, रंगास्वामी ने भाजपा के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया था, हालांकि पहले उन्हें भरोसा था कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव जीत सकती है। भाजपा के अलावा, अन्नाद्रमुक भी एआईएनआरसी-भाजपा गठबंधन का हिस्सा है। लाचिया जनननायक कांची (एलजेके) राजग में शामिल हो गई जिसका गठन कुछ ही महीने पहले जोस चार्ल्स मार्टिन द्वारा किया गया था जो ‘लॉटरी किंग’ व्यापारी सैंटियागो मार्टिन के बेटे हैं, जिनके यहां जांच एजेंसियों द्वारा कई बार छापा मारा गया है। हालांकि, रंगास्वामी इस घटनाक्रम से खुश नहीं थे। मार्टिन ने कामराज नगर सीट पर 10,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की।

Advertisement
First Published - May 4, 2026 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement