facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राघव चड्ढा के आंख की ‘बड़ी’ सर्जरी हुई, ठीक होने के बाद चुनाव प्रचार में लेंगे हिस्सा: AAP

Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कहा कि चड्ढा आम चुनाव के लिए पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

Last Updated- April 30, 2024 | 5:19 PM IST
Raghav Chadha

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की ब्रिटेन में आंख की बड़ी सर्जरी हुई है और स्वस्थ महसूस करने पर वह लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए आएंगे।

उन्होंने कहा कि सांसद को आंखों की गंभीर बीमारी हो गई थी जिससे अंधापन हो सकता था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कहा कि चड्ढा आम चुनाव के लिए पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। चड्ढा पंजाब से आप के राज्यसभा सदस्य हैं और पार्टी के चुनाव प्रचार से नदारद हैं।

भारद्वाज ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘राघव चड्ढा की ब्रिटेन में आंख की बड़ी सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर थी और अंधेपन की आशंका थी। जैसे ही वह ठीक हो जाएंगे, वह भारत वापस आएंगे और हमारे साथ चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।’’

चड्ढा के चुनाव प्रचार में शामिल होने के सवाल पर मान ने कहा, ‘‘वह निश्चित रूप से प्रचार करेंगे।’’ तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मान ने कहा, ‘‘(क्रिकेट में) 11 खिलाड़ी होते हैं। फिर कोचिंग स्टाफ, नेट्स पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने वाले लोग और चार अतिरिक्त खिलाड़ी होते हैं। हर कोई अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा संगठन है और जिसे भी काम दिया जाएगा, वह करेगा। चार जून को आप मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में उभरेगी।’’

Advertisement
First Published - April 30, 2024 | 5:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement