facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमित शाह 12 मार्च को हैदराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे

Advertisement

केंद्रीय पर्यटन मंत्री एवं भाजपा की तेलंगाना इकाई के प्रमुख जी किशन रेड्डी और ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य के लक्ष्मण सहित अन्य लोग बैठक में भाग लेंगे।

Last Updated- March 11, 2024 | 6:10 PM IST
Amit Shah

देश में होने वाले आम चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार 12 मार्च को यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। शाह सुबह ऐतिहासिक चारमीनार स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर में दर्शन और प्रार्थना करने के बाद भाजपा के सोशल मीडिया पर सक्रिय कार्यकर्ताओं और सहानुभूति रखने वालों की बैठक को भी संबोधित करेंगे।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री एवं भाजपा की तेलंगाना इकाई के प्रमुख जी किशन रेड्डी और ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य के लक्ष्मण सहित अन्य लोग बैठक में भाग लेंगे। पिछले साल 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के बाद शाह का राज्य में यह दूसरा दौरा है।

पार्टी सूत्रों ने कहा था कि पिछले साल 28 दिसंबर को यात्रा के दौरान, वरिष्ठ भाजपा नेता ने आगामी लोकसभा चुनावों में तेलंगाना में पार्टी के लिए कम से कम 10 सीटें जीतने और 35 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने का लक्ष्य रखा था। तेलंगाना में 2019 में हुये चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 17 सीटों में से चार पर जीत हासिल की थी।

Advertisement
First Published - March 11, 2024 | 6:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement