facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

12 सितंबर को दंतेवाड़ा से भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत करेंगे अमित शाह

Advertisement

दोनों यात्राएं छत्तीसगढ़ के 90 में से 87 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगी और 28 सितंबर को बिलासपुर में मिलेंगी।

Last Updated- September 11, 2023 | 3:40 PM IST
Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से छत्तीसगढ़ में “परिवर्तन यात्रा” की शुरुआत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यात्रा शुरू करने से पहले शाह दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे। यात्रा 1,728 किमी लंबी होगी और 16 दिनों तक चलेगी।

श्रीवास्तव ने कहा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा 16 सितंबर को उत्तरी छत्तीसगढ़ के जशपुर में दूसरी “परिवर्तन यात्रा” का शुभारंभ करेंगे। यात्रा शुरू करने से पहले वह जशपुर में मां खुदिया रानी मंदिर में पूजा करेंगे। यह यात्रा 12 दिनों में लगभग 1,261 किमी की यात्रा करेगी। दोनों यात्राएं छत्तीसगढ़ के 90 में से 87 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगी और 28 सितंबर को बिलासपुर में मिलेंगी।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करेंगे। श्रीवास्ताव ने कहा, सुरक्षा कारणों से, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के तीन विधानसभा क्षेत्रों – बीजापुर, सुकमा और अंतागढ़ – को यात्रा से बाहर रखा गया है।

सभी पार्टियों को मिलेगी सुरक्षा: सीएम बघेल

पिछले हफ्ते, भाजपा ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा में अपनी “परिवर्तन यात्रा” के लिए सुरक्षा का अनुरोध किया था। पार्टी ने बस्तर क्षेत्र में उनके नेताओं को निशाना बनाकर मारे जाने की घटनाओं का हवाला देते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर अविश्वास व्यक्त किया।

25 मई 2013 को, विधानसभा चुनाव से पहले, माओवादियों ने बस्तर जिले की झीरम घाटी में पार्टी की “परिवर्तन रैली” के दौरान कांग्रेस नेताओं के एक काफिले पर हमला किया था, जिसके परिणामस्वरूप तत्कालीन राज्य कांग्रेस प्रमुख नंद कुमार पटेल सहित 29 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी.सी. शुक्ला भी शामिल थे।

पिछले सप्ताह, चुनाव आयोग ने पहली बार नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के 40 गांवों में मतदान केंद्र खोलने की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 3:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement