facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Arunachal Pradesh Election Result 2024: रुझानों में बीजेपी को बहुमत, कांग्रेस का नहीं खुला खाता

Advertisement

अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए मतगणना रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई.

Last Updated- June 02, 2024 | 9:43 AM IST
Counting of votes
Representative Image

अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 30 और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) 8 सीट पर आगे है. निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी.

अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव से जुड़े रुझानों में फिलहाल बीजेपी बहुमत हासिल करती दिख रही है. फिलहाल वह 30 सीट पर बढ़त लिए है, जबकि 10 सीटें वह पहले ही बिना किसी विरोध के जीत चुकी है. ऐसे में बीजेपी के पाले में फिलहाल 40 सीटें नजर आ रही हैं.

बात करें बाकी दलों की तो एनपीईपी आठ, एनसीपी तीन, पीपीए दो और अन्य दो सीटों पर बढ़त लिए हैं, जबकि कांग्रेस का डिब्बा गोल नजर आ रहा है और उसके खाते में एक भी सीट नहीं है.

अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए मतगणना रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई. भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं. अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मतदान एक साथ हुआ था.

‘पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल’ (पीपीए) दो, ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी’ (राकांपा) दो, कांग्रेस एक और निर्दलीय उम्मीदवार दो सीट पर आगे हैं. राज्यभर में बारिश के बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों समर्थकों को मतगणना केंद्रों के समीप खड़े हुए देखा गया.

Advertisement
First Published - June 2, 2024 | 9:10 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement