facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Assam Election Results 2026: BJP को पूर्ण बहुमत, NDA गठबंधन को मिली 102 सीटें

Advertisement

Assam Election Results: असम BJP+ ने जीत की हैट्रिक लगाई है। कांग्रेस गठबंधन 21 सीटों पर सिमट गया है।

Last Updated- May 05, 2026 | 9:23 AM IST
Assam Election Results 2026
Assam Election Results 2026

Assam Election Results 2026: असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हैट्रिक लगा ली है। विधानसभा चुनावों में सत्तारुढ़ बीजेपी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ हिंमत विस्वा सरमा की अगुवाई में सरकार बनाएगी। असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने 102 सीटें हासिल की। वहीं, कांग्रेस गठबंधन 21 सीटों पर सिमट गया। ।

असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। पूरे राज्य में इस बार 85.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो काफी ऊंचा माना जा रहा है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला BJP के नेतृत्व वाले NDA और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच था। इसके अलावा क्षेत्रीय दल जैसे असम गण परिषद (AGP), बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) भी कुछ सीटों पर जीत दर्ज की।

श्रेणी सीटें
कुल सीटें (असम) 126
बहुमत का आंकड़ा 64
बीजेपी+ 102
कांग्रेस+ 21
अन्य (OTH) 3

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने एक बार फिर जलुकबारी सीट जीत ली। विधान सभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई ने भी दिसपुर से जीत हासिल की और वह अगली सरकार में एक महत्त्वपूर्ण मंत्री बन सकते हैं। शर्मा ने कहा कि राज्य की जनता ने गायक जुबीन गर्ग की मृत्यु का राजनीतिकरण करने के लिए कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।

असम की कुल आबादी में करीब 34.22 प्रतिशत मुसलमान हैं। इनमें लगभग 30 प्रतिशत बांग्लादेशी मूल के बांग्ला भाषी मुसलमान माने जाते हैं, जिन्हें स्थानीय तौर पर ‘मिया’ कहा जाता है, जबकि बाकी स्वदेशी असमिया भाषी मुसलमान हैं, जिनमें गोरिया, मोरिया, जोल्हा, देशी और सैयद जैसे समुदाय शामिल हैं। चुनावी रणनीति की बात करें तो बीजेपी ने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा, लेकिन उसकी सहयोगी पार्टी एजीपी ने 26 सीटों में से 13 पर मुस्लिम उम्मीदवार खड़े किए। इनमें से ज्यादातर वे सीटें हैं, जहां कांग्रेस को जीत की उम्मीद मानी जा रही थी।

एग्जिट पोल में भी BJP को थी बढ़त 

विभिन्न एग्जिट पोल में पहले ही BJP गठबंधन को बढ़त मिलने की संभावना जताई गई थी। बिजनेस स्टैंडर्ड के एग्जिट पोल के मुताबिक, BJP गठबंधन को 82 से 92 सीटें मिलने का अनुमान था। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 24 से 32 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 3 से 6 सीटों तक सीमित रहने की संभावना जताई गई थी।

Advertisement
First Published - May 4, 2026 | 3:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement