facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Assembly Election 2023 : राजस्थान, मप्र एवं छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ने को तैयार है AAP – CM केजरीवाल

Advertisement

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में फिलहाल कांग्रेस की सरकारें हैं। कांग्रेस और ‘आप’ दोनों ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल हैं।

Last Updated- October 09, 2023 | 3:54 PM IST
Delhi CM Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव लड़ने के लिये तैयार है।

निर्वाचन आयोग ने सोमवार को कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में क्रमश: 17 नवंबर, 23 नवंबर, 30 नवंबर तथा सात नवंबर को मतदान होगा, जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात एवं 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

यह पढ़ें : Chhattisgarh Assembly Polls 2023 : कांग्रेस का कल्याणकारी योजनाओं पर जोर, भाजपा को सत्ता में वापसी की उम्मीद

इन पांचों राज्यों में तीन दिसंबर को मतगणना होगी। ‘आप’ की चुनावी तैयारी के बारे में पूछे जाने पर केजरीवल ने कहा, “ हम राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पूरी ताकत से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।” जब यह पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी विपक्षी दलों के मोर्चे ‘इंडिया’ के हिस्से रूप में चुनाव लड़ेगी तो उन्होंने कहा, “ जो भी होगा बता दिया जाएगा।”

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में फिलहाल कांग्रेस की सरकारें हैं। कांग्रेस और ‘आप’ दोनों ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल हैं।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 3:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement