facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Assembly Election Results 2026: बंगाल, असम में BJP को प्रचंड बहुमत; तमिलनाडु में TVK सबसे बड़ी पार्टी, केरलम में यूडीएफ सरकार

Advertisement

Assembly Election Results 2026: प​श्चिम बंगाल में बीजेपी पहली बार सरकार बनाने जा रही हैं। वहीं, तमिलनाडु में विजय की टीवीके ने सभी को चौंका दिया।

Last Updated- May 05, 2026 | 9:48 AM IST
BJP Bengal results 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के दिन, वोटों की गिनती के दौरान कोलकाता में पार्टी कार्यालय पर BJP समर्थक पार्टी की बढ़त का जश्न मनाते हुए। (PTI फोटो)

Assembly Election Results LIVE Updates: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतों की गिनती सोमवार (4 मई 2026) हो गई।  प​श्चिम बंगाल में बीजेपी को प्रचंड बहुमत के सा​थ पहली बार सरकार बनाने जा रही है। असम में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। तमिलनाडु में 2024 में बनी विजय की पार्टी टीवीके की लहर दिखाई दी। टीवीके 108 सीटों के साथ तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में बीजेपी गठबंधन को एक बार फिर बहुमत मिला है।

पश्चिम बंगाल: रुझानों में BJP को पूर्ण बहुमत

पश्चिम बंगाल के चुनाव इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। 294 सीटों पर वाली विधानसभा चुनाव हुए। फालता विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान के चलते 293 सीटों पर गिनती जारी है। इस सीट पर दोबारा मतदान 21 मई को होगा और इसका परिणाम 24 मई को आएगा। रुझान परिणाम में बदलते हैं, तो ऐसा पहली बार होगा जब बंगाल में बीजेपी सरकार बनाएगी।

दोपहर तक की मतगणना में प​श्चिम बंगाल में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला है। बीजेपी ने राज्य की 206 सीटें जीत ली हैं। वहीं,  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी)  81 सीटों पर सिमट गई है। राज्य में दो चरणों में मतदान हुआ था और इस बार वोटिंग प्रतिशत 92 फीसदी से भी ज्यादा रहा।

श्रेणी सीटें
कुल सीटें (पश्चिम बंगाल) 294
बहुमत का आंकड़ा 148
भाजपा (BJP) 206
तृणमूल कांग्रेस (TMC) 81
अन्य (OTH) 6

असम: BJP की मजबूत वापसी

असम में बीजेपी गठबंधन को राज्य की कुल 126 विधानसभा सीटों में से 102 सीटें मिली हैं। बीजेपी ने अगले 82 सीटों पर विजयश्री हासिल की है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन भी 21 सीटों पर सिमट गई है।

श्रेणी सीटें
कुल सीटें (असम) 126
बहुमत का आंकड़ा 64
बीजेपी+ 102
कांग्रेस+ 21
अन्य (OTH) 3

तमिलनाडु: विजय की आंधी, TVK का 108  सीटों पर परचम

तमिलनाडु में इस बार जबरदस्त उलटफेर देखने को मिला। 2024 में बनी सुपरस्टार विजय की पार्टी ने तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने सभी को चौंका दिया। 234 सीटों वाली विधानसभा में टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सत्तारूढ़ डीएमके गठबंधन 73 सीटों पर जीता है। एआईएडीएमके के नेतृत्व वाला एनडीए 53 सीटें हासिल कर पाया।

श्रेणी सीटें
कुल सीटें (तमिलनाडु) 234
बहुमत का आंकड़ा 118
डीएमके+ (DMK+) 73
एआईएडीएमके+ (AIADMK+) 53
टीवीके (TVK) 108

केरल: UDF को स्पष्ट बहुमत

वामपंथ का आ​खिरी किला केरल 2026 में ढह गया। कांग्रेस नीत यूडीएफ ने वाम दलों के गठबंधन एलडीएफ को सत्ता से बाहर कर दिया है। कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ को 140 सीटों वाली विधानसभा में 99 सीटें मिली है। सत्तारुढ़ एलडीएफ 35 सीटों पर सिमट गया है। राज्य में बीजेपी ने भी 3 सीटें जीती हैं।

श्रेणी सीटें
कुल सीटें (केरल) 140
बहुमत का आंकड़ा 71
एलडीएफ (LDF) 35
यूडीएफ (UDF) 99
अन्य (OTH) 6

पुड्डुचेरी: BJP गठबंधन को बहुमत  

केंद्र शासित प्रदेश पुदुच्चेरी में एन रंगासामी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय एन रंगासामी कांग्रेस (एएनआरसी) अपने गठबंधन सहयोगी बीजेपी और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम के साथ सत्ता में वापस लौटी है। 30 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए को 18 सीटें मिली हैं। डीएमके गठबंधन 6 सीटों पर सिमट गया है। पुदुच्चेरी में टीवीके ने भी दो सीटें जीती हैं, इसलिए आने वाले दिनों में वह तय करेगी कि सरकार को समर्थन देना है या विपक्ष में बैठना है।

श्रेणी सीटें
कुल सीटें (पुडुचेरी) 30
बहुमत का आंकड़ा 16
एनडीए (NDA) 18
डीएमके+ (DMK+) 6
अन्य (OTH) 6

Advertisement
First Published - May 4, 2026 | 7:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement