facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Assembly Elections 2024: अरुणाचल प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार, सिक्किम में सत्ता बरकरार

Advertisement

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को पांच सीट मिली हैं, जबकि पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने दो और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने तीन सीट पर जीत दर्ज की है।

Last Updated- June 02, 2024 | 10:56 PM IST
Assembly Elections 2024: BJP government in Arunachal Pradesh for the third consecutive time, retains power in Sikkim Assembly Elections 2024: अरुणाचल प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार, सिक्किम में सत्ता बरकरार

भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करते हुए रविवार को 60 सदस्यीय विधान सभा में 46 सीट जीतकर बहुमत हासिल कर लिया। पूर्वोत्तर के दूसरे महत्त्वपूर्ण राज्य सि​क्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने 32 सदस्यीय विधान सभा में 31 सीट पर जीत दर्ज करके रविवार को लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सत्ता बरकरार रखी। दोनों राज्यों में लोक सभा चुनाव के साथ 19 अप्रैल को मतदान हुआ था।

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन दोहराया है। पार्टी ने 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली थीं। अधिकारियों के अनुसार, जिन 50 सीट पर मतदान हुआ, उनमें से भाजपा ने 36 सीट पर जीत दर्ज की और मुख्यमंत्री पेमा खांडू निर्विरोध जीतने वाले 10 उम्मीदवारों में से एक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की जीत पर राज्य के लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘धन्यवाद अरुणाचल प्रदेश!

इस अद्भुत राज्य की जनता ने विकास की राजनीति को स्पष्ट जनादेश दिया है। अरुणाचल में भाजपा पर एक बार फिर अपना विश्वास जताने के लिए उन्हें मेरा आभार। हमारी पार्टी राज्य के विकास के लिए और भी अधिक उमंग के साथ काम करेगी।’ सि​क्किम के बारे में प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा, ‘सिक्किम विधान सभा चुनाव-2024 में जीत के लिए एसकेएम और मुख्यमंत्री पीएस तमांग को बधाई। मैं आने वाले समय में सिक्किम की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के साथ काम करने की आशा करता हूं।’

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू मुक्ताओ सीट से निर्विरोध चुन लिए गए हैं। जहां-जहां चुनाव नहीं कराना पड़ा, उन सीटों में इटानगर, बोमडिला, चौखाम, हेयुलियांग, रोइंग, सागाली, ताली, तालिहा और जीरो हपोली हैं।

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को पांच सीट मिली हैं, जबकि पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने दो और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने तीन सीट पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने एक सीट जीती और तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं। भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में 2019 के विधान सभा चुनाव में 41 सीट पर जीत हासिल की थी।

सि​क्किम में एसकेएम ने 31 सीटों पर जीत दर्ज कर की है। वर्ष 2019 तक लगातार 25 साल राज्य पर शासन करने वाला सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) महज एक सीट जीत पाया है। एसडीएफ अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग दोनों सीट पर हार गए हैं। उन्होंने दो सीट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, एसकेएम अध्यक्ष और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग भी दो सीट पर चुनाव लड़े थे और उन्होंने दोनों सीट पर जीत दर्ज की। एसकेएम को 58.38 प्रतिशत वोट मिले। एसकेएम ने 2019 के विधान सभा चुनाव में 17 सीट जीती थीं।

Advertisement
First Published - June 2, 2024 | 10:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement