facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Assembly Polls 2023: बसपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 31 उम्मीदवारों की जारी की चौथी सूची

Advertisement

मायावती की अगुवाई वाली बसपा 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनावों के लिए अभी तक 74 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

Last Updated- October 15, 2023 | 10:58 AM IST
BSP chief Mayawati

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 17 नवंबर को होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 31 उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

मायावती की अगुवाई वाली बसपा 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनावों के लिए अभी तक 74 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि चौथी सूची में बसपा ने छतरपुर, शिवपुरी, सागर, रीवा, सिंगरौली, कटनी, जबलपुर, नर्मदापुरम, खंडवा, राजगढ़, रायसेन, खरगोन, धार, अलीराजपुर, देवास, इंदौर, झाबुआ, नीमच, रतलाम, उज्जैन और शाजापुर जिलों के तहत आने वाली विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं।

यह भी पढ़ें : Assembly Polls 2023: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना चुनाव के लिए जारी की पहली सूची

बसपा ने 2018 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में दो सीटें जीती थीं। हालांकि, बाद में उसका एक विधायक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गया था। बसपा की इकलौती विधायक रामबाई सिंह परिहार दमोह जिले की पथरिया सीट से एक बार फिर किस्मत आजमाएंगी। बसपा ने पहले जारी एक सूची में उनके नाम की घोषणा की थी।

बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा की है, जिसके तहत बसपा की 178 सीटों, जबकि जीजीपी की 52 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की योजना है।

जीजीपी का करीब तीन दशक पहले तत्कालीन अविभाजित मध्य प्रदेश में एक आदिवासी संगठन के रूप में गठन किया गया था। उसने 1998 में एक विधानसभा सीट जीती थी। 2003 में उसे तीन विधानसभा सीटें हासिल हुई थीं, जो राज्य विधानसभा चुनाव में अब तक उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पार्टी इसके बाद कोई भी सीट जीतने में नाकाम रही है।

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 10:46 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement