facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Assembly Polls 2023: पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़, मिजोरम के मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की

Advertisement

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के मतदाताओं को दिए संदेश में कहा कि राज्य में आज लोकतंत्र के पावन उत्सव का दिन है।

Last Updated- November 07, 2023 | 8:57 AM IST
PM Modi
File Photo: Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ और मिजोरम में जारी मतदान के बीच दोनों राज्यों के मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के मतदाताओं को दिए संदेश में कहा कि राज्य में आज लोकतंत्र के पावन उत्सव का दिन है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘विधानसभा चुनाव के पहले चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और इस उत्सव के भागीदार बनें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने वाले राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई।’’ उन्होंने मिजोरम के लोगों से भी बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘मैं मिजोरम के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं। मैं खासतौर से युवा और पहली बार वोट डालने वाले लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत बनाने का आग्रह करता हूं।’’

छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों पर और मिजोरम में सभी 40 सीटों पर मंगलवार को मतदान हो रहा है।

Advertisement
First Published - November 7, 2023 | 8:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement