facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Assembly Polls in 2026: आज बजेगा चुनावी बिगुल, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा बड़ा ऐलान

Advertisement

चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों और पूरे कार्यक्रम का ऐलान करेगा, जिसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।

Last Updated- March 15, 2026 | 10:30 AM IST
Election Commission of India (ECI)
Representative Image

Assembly Polls in 2026: देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आज अहम घोषणा होने वाली है। भारत का चुनाव आयोग रविवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन राज्यों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।

दरअसल, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून के बीच अलग अलग तिथियों पर समाप्त हो रहा है। ऐसे में संवैधानिक व्यवस्था के तहत इन राज्यों में नई सरकार के गठन के लिए समय पर चुनाव कराना जरूरी है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार मतदान की तारीखें, मतगणना की तिथि और पूरे चुनावी चरणों की जानकारी सामने आएगी।

चुनाव आयोग ने इन राज्यों में मतदान की तैयारियों को लगभग पूरा कर लिया है। इसी क्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को भी अपडेट किया गया है। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के लिए अंतिम मतदाता सूची पहले ही प्रकाशित की जा चुकी है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों और वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग ले सकें।

इन राज्यों में चुनाव राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। कई प्रमुख राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दल चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर चुके हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद आचार संहिता भी लागू हो जाएगी, जिसके बाद राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को चुनाव आयोग के नियमों का पालन करना होगा।

चुनाव आयोग की ओर से आज शाम घोषित होने वाला कार्यक्रम यह तय करेगा कि इन राज्यों में मतदान कितने चरणों में होगा और मतगणना कब की जाएगी। इसके साथ ही देश की राजनीति में आने वाले महीनों के लिए चुनावी माहौल भी तेज होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - March 15, 2026 | 10:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement