facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP में दलित, आदिवासी और महिला होना हो गया है पाप: कांग्रेस

Advertisement

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह सवाल किया कि इस तरह की वीभत्स घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता चुप्पी क्यों सा

Last Updated- September 29, 2023 | 7:52 PM IST
Congress

MP Elections: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर शुक्रवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि भाजपा के शासन के तहत इस राज्य में दलित, आदिवासी और महिला होना पाप हो गया है।

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह सवाल किया कि इस तरह की वीभत्स घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता चुप्पी क्यों साधे हुए हैं?

उज्जैन में 12 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार और क्रूरता करने के मामले में हिरासत में लिए गए ऑटो रिक्शा चालक भरत सोनी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता तीन दिन पहले, सोमवार को शहर की सड़कों पर घायल हालत में भटकती पाई गई थी।

श्रीनेत ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में मध्य प्रदेश दलित और आदिवासी महिलाओं के लिए नर्क बन गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘उज्जैन में जिस 12 साल की बच्ची के साथ घटना हुई, वह सतना जिले के एक दलित परिवार से ताल्लुक रखती है। वह स्कूल गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। सतना में पुलिस ने गुमशुदगी की तत्काल प्राथमिकी दर्ज नहीं की। बाद में सतना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। घटना की खबरें अखबारों में छपीं, लेकिन सतना की पुलिस निष्क्रिय बनी रही। उज्जैन की पुलिस ने भी निष्क्रियता दिखाई।’’

कांग्रेस नेता के मुताबिक, अगर समय रहते कदम उठा लिया गया होता, तो शायद यह पाप टाला जा सकता था। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की पीड़िता से मुलाकात का हवाला देते हुए सवाल किया कि भाजपा के नेता बच्ची से क्यों नहीं मिले, उसके परिवार के दर्द को बांटने क्यों नहीं गए?

श्रीनेता ने दावा किया, ‘‘ अठारह साल से राज्य में भाजपा की सरकार रहने के दौरान बलात्कार के करीब 58 हजार और अपहरण के 68 हजार मामले सामने आए। मध्य प्रदेश में दलित, आदिवासी और महिला होना पाप हो गया है। नाबालिगों के साथ दुष्कर्म में मध्य प्रदेश नंबर एक है। ’’ उन्होंने इस स्थिति के बावजूद देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा के तमाम नेता बस चुप्पी साधे बैठे हैं।

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 7:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement