facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिहार चुनाव 2025: जदयू और भाजपा ने बढ़ाई वोट हिस्सेदारी, AIMIM को झटका

Advertisement

अमरपुर निर्वाचन क्षेत्र ने भी जदयू को मजबूत बढ़त दी जहां उसकी वोट हिस्सेदारी 33.1 प्रतिशत से बढ़कर 55.8 प्रतिशत हो गई जो 20.6 प्रतिशत की बढ़ता को दर्शाता है

Last Updated- November 14, 2025 | 11:04 PM IST
JDU
जीत के बाद जदयू कार्यकर्ता

वर्ष 2025 का बिहार चुनाव, राज्य के हालिया इतिहास की सबसे प्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में से एक था। राज्य में नागरिकों ने बड़ी संख्या में मतदान किया, जिससे मतदाताओं की भागीदारी बेहद प्रभावशाली 66.9 प्रतिशत के आंकड़े तक पहुंच गई। शुक्रवार की शाम 7:40 बजे तक, परिणामों से संकेत मिले कि घोषित167 विजेताओं में से 131 उम्मीदवार दोबारा चुने गए हैं, जबकि 76 निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजे का अभी इंतजार किया जा रहा था।

जिन निर्वाचन क्षेत्रों में मत प्रतिशत में तेज वृद्धि देखी गई, उनमें रुपौली सबसे आगे रहा। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने एक बार फिर जीत हासिल की, जिसमें उसकी वोट हिस्सेदारी वर्ष 2020 के 34.5 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2025 में 55.5 प्रतिशत हो गया जो एक उल्लेखनीय  20.9 प्रतिशत की तेजी थी।

अमरपुर निर्वाचन क्षेत्र ने भी जदयू को मजबूत बढ़त दी जहां उसकी वोट हिस्सेदारी 33.1 प्रतिशत से बढ़कर 55.8 प्रतिशत हो गई जो 20.6 प्रतिशत की बढ़ता को दर्शाता है। इस बीच, बाढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीसरी सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की जो 32.9 प्रतिशत से बढ़कर 52.5 प्रतिशत हो गई यानी इसमें19.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

दूसरी ओर, कई निर्वाचन क्षेत्रों में उसी पार्टी के फिर से चुने जाने के बावजूद वोट हिस्सेदारी में कमी आई। बहादुरगंज में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने अपनी सीट बरकरार रखी लेकिन इसने वोट हिस्सेदारी में कमी दर्ज की जो वर्ष 2020 के 49.8 प्रतिशत से कम होकर वर्ष 2025 के चुनाव में 40.2 प्रतिशत हो गया, यानी  कुल 9.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

अमौर में भी एआईएमआईएम को झटका लगा, जहां उसकी वोट हिस्सेदारी 51.2 प्रतिशत से कम होकर 43.5 प्रतिशत हो गई यानी 7.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह, कोचाधामन में एआईएमआईएम की वोट हिस्सेदारी   49.5 प्रतिशत से घटकर 42.3 प्रतिशत हो गई जो वोट हिस्सेदारी में 7.1 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement