facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bitcoin Controversy: महाराष्ट्र चुनाव में बिटकॉइन के इस्तेमाल पर भाजपा का विपक्ष पर हमला

Advertisement

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष से इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए कहा।

Last Updated- November 20, 2024 | 1:17 PM IST
Supriya Sule
Supriya Sule

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को चुनाव के खर्च के लिए अवैध रूप से ‘बिटकॉइन’ का उपयोग करने में कथित संलिप्तता के लिए महाराष्ट्र के विपक्षी नेताओं सुप्रिया सुले और नाना पटोले पर अपना हमला तेज करते हुए दावा किया कि जांच के दौरान उनकी भूमिका सामने आ जाएगी।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष से इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए कहा। एक संवाददाता सम्मेलन में पात्रा ने विपक्ष के इस दावे को खारिज कर दिया कि महाराष्ट्र चुनाव के बीच उसे निशाना बनाने की ‘साजिश’ के पीछे भाजपा का हाथ था।

उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध ‘क्रिप्टो’ मुद्रा धोखाधड़ी वर्षों पहले हुई थी और विपक्षी गठबंधन ने पिछले चुनाव में भी पैसे का इस्तेमाल किया था। उन्होंने दावा किया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस घोटाले में अब तक की कुल धनराशि 235 करोड़ रुपये है। सुले ने आरोपों को फर्जी बताकर खारिज कर दिया जिसमें कथित तौर पर उनकी आवाज वाले ऑडियो रिकॉर्ड भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग और महाराष्ट्र पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदार मतदाताओं को बरगलाने के लिए झूठी सूचना फैलाने की यह प्रचलित रणनीति है।’’

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘इसके पीछे की मंशा और दुर्भावनापूर्ण कारक पूरी तरह से स्पष्ट हैं और यह निंदनीय है कि ऐसी गतिविधियां भारतीय संविधान द्वारा निर्देशित स्वस्थ लोकतंत्र में हो रही हैं।’’

पात्रा ने दावा किया कि यह मामला तब सामने आया जब ‘क्रिप्टो मुद्रा’ व्यापार से कथित तौर पर जुड़े गौरव मेहता ने इस मामले को सार्वजनिक करने का फैसला किया क्योंकि उन्हें विपक्षी नेताओं की मदद के लिए बिटकॉइन भुनाने के बाद अपनी जान को खतरा होने का डर था।

भाजपा नेता ने दावा किया कि इस मामले की जड़ें वर्ष 2018 के ‘क्रिप्टो मुद्रा’ धोखाधड़ी से जुड़ी हैं और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक पूर्व अधिकारी रवींद्रनाथ पाटिल, जो निजी क्षेत्र में शामिल हो गए थे और जांच में मदद करने के लिए एक विशेषज्ञ के रूप में चुने गए थे, क्रिप्टो मुद्रा के कथित दुरुपयोग के लिए गिरफ्तार हुए थे। पाटिल की टिप्पणियों का हवाला देते हुए पात्रा ने दावा किया कि इस मामले में दो अन्य आईपीएस अधिकारी शामिल थे।

Advertisement
First Published - November 20, 2024 | 1:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement