facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

BJP ने विधायकों को खरीदकर MP में गिराई कांग्रेस सरकार, इसबार हम जीतेंगे 150 सीट: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस ने कर्नाटक में अपने सभी वादे पूरे किए, जिनमें कृषि ऋण माफी और महिलाओं के लिये मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शामिल है।

Last Updated- November 14, 2023 | 4:35 PM IST
Rahul Gandhi

MP Assembly Elections: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भाजपा पर विधायकों को खरीदकर 2020 में मध्य प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार गिराने का आरोप लगाया। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस 17 नवंबर को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में लगभग 150 सीट जीतेगी।

राहुल गांधी राज्य की राजधानी से लगभग 55 किलोमीटर दूर विदिशा में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के पक्ष में तूफान आने वाला है। पार्टी 145 से 150 सीट जीतेगी। पांच साल पहले, आपने कांग्रेस की सरकार चुनी थी, लेकिन भाजपा नेता (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी, (मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री) शिवराज सिंह और (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह ने विधायकों को खरीद लिया और आपकी सरकार चुरा ली।”

उन्होंने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार (जो मार्च 2020 तक 15 महीने के लिये मध्य प्रदेश में सत्ता में थी) ने 27 लाख किसानों के कृषि ऋण माफ कर दिए, लेकिन उस सरकार को गिराकर भाजपा ने मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों और बेरोजगारों को धोखा दिया।

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस ने नफरत से नहीं, बल्कि प्यार से कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बाहर किया।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ”भाजपा ने कर्नाटक में 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार चलाई…(कांग्रेस के वहां सत्ता में आने के बाद) मैंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में गरीबों की जेब से जो पैसा छीना है, उसे वापस करें। मैंने उनसे गरीबों का पैसा लौटाने को कहा, जो भाजपा ने अमीरों को दिया था।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में अपने सभी वादे पूरे किए, जिनमें कृषि ऋण माफी और महिलाओं के लिये मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शामिल है।

गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को फसल का गारंटीकृत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिल रहा है और मजदूरों को 10,000 रुपये मजदूरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

First Published - November 14, 2023 | 4:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट