facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भाजपा ने राजस्थान की मुख्य सचिव को पद से हटाने की मांग की

Advertisement

भाजपा ने राजस्थान चुनाव में मुख्य सचिव की निष्पक्षता पर सवाल उठाया

Last Updated- October 25, 2023 | 7:05 PM IST
Delhi election results 2025 LIVE updates: In initial trends, BJP crossed the majority mark, took lead on 36 seats

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा को उनके पद से हटाने की मांग करते हुए बुधवार को यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। राजस्थान विधानसभा में नेता राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला एवं उन्हें ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने के बाद राठौड़ ने संवाददाताओं से कहा,‘‘चुनाव आयोग की ओर से समय समय पर जारी किए परिपत्रों में निर्देश दिया गया है कि जिन अधिकारियों का सेवाकाल बढाया गया है वे चुनाव संबंधित किसी भी कार्य से जुड़े नहीं रह सकते।”

उन्होंने कहा कि राजस्थान में चुनाव के समय आचार संहिता के अनुपालन में मुख्य सचिव की मुख्य भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से जो ‘स्क्रिनिंग कमेटी’ बनाई गई है उसमें पूरा नियंत्रण ‘अध्यक्ष’ के तौर पर मुख्य सचिव के पास ही रखा गया है। इस कमेटी में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल हैं।

राठौड़ ने कहा,‘‘मुख्य सचिव उषा शर्मा सेवाकाल बढाए जाने के कारण सरकार से उपकृत अधिकारी हैं, ऐसे में वर्तमान पद पर रहते हुए उनके द्वारा निष्पक्ष रूप से कार्य नहीं करने की आशंका है और उपकृत करने वाले राजनीतिक दल के पक्ष में अपने पद का दुरूपयोग किए जाने की संभावना है। इसलिए तत्काल प्रभाव से उषा शर्मा को कार्यमुक्त किया जाए और आचार संहिता लागू होने के बाद उनके किए गए निर्णयों को भी शून्य घोषित किया जाए।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त को भी ज्ञापन सौंपेगा।

Advertisement
First Published - October 25, 2023 | 7:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement