facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BJP: आसनसोल लोकसभा सीट से नहीं लड़ेंगे पवन सिंह, हर्षवर्धन ने छोड़ी सक्रिय राजनीति

Advertisement

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सिंह के कई गाने असभ्य हैं और उनमें राज्य की महिलाओं सहित सभी महिलाओं को अश्लील तरीके से चित्रित किया गया है।

Last Updated- March 03, 2024 | 10:58 PM IST
Pawan Singh will not contest from Asansol, Harsh Vardhan left active politics आसनसोल से नहीं लड़ेंगे पवन सिंह, हर्षवर्धन ने सक्रिय छोड़ी राजनीति

भोजपुरी गायक एवं अभिनेता पवन सिंह ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने से रविवार को मना कर दिया। भाजपा ने एक दिन पहले शनिवार को सिंह को इस सीट से उम्मीदवार घोषित किया था। वर्तमान में आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं।

सिंह के इस फैसले के बाद तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने चुनाव प्रचार अभियान शुरू होने से पहले ही सीट छोड़ दी।

सिंह ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार घोषित करने के लिए भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि वह ‘किसी कारणवश’ आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उन्हें उम्मीदवार घोषित किए जाने की तृणमूल कांग्रेस ने आलोचना की थी।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि सिंह के कई गाने असभ्य हैं और उनमें राज्य की महिलाओं सहित सभी महिलाओं को अश्लील तरीके से चित्रित किया गया है।

हर्षवर्धन ने सक्रिय राजनीति छोड़ी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के मौजूदा सांसद हर्षवर्धन ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से उनका नाम शामिल नहीं होने पर रविवार को सक्रिय राजनीति छोड़ने की घोषणा की।

हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक लंबे पोस्ट में कहा कि वह 30 साल से अधिक के ‘शानदार चुनावी करियर’ के बाद अपनी जड़ों की ओर लौटेंगे।’भाजपा ने चांदनी चौक सीट से प्रवीन खंडेलवाल को उम्मीदवार बनाया गया है।

Advertisement
First Published - March 3, 2024 | 10:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement