facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भाजपा असम में 14 लोकसभा सीटों में से 11 पर निर्णायक जीत हासिल करेगी : हिमंत शर्मा

Advertisement

हिमंत विश्व शर्मा ने एक मोटरसाइकिल से धेमाजी में कारेंग चपोरी से माजुली तक 100 किलोमीटर लंबी मोटरसाइकिल रैली की अगुवाई की।

Last Updated- February 27, 2024 | 8:42 PM IST
Himanta is inevitable in Northeast politics

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी चुनावों में राज्य में 14 लोकसभा सीटों में से 11 पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में ‘‘12वीं सीट भी हासिल करने की कोशिश’’ करेगी।

माजुली में एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा कि लोकसभा का टिकट पाने के इच्छुक उम्मीदवार आज भाजपा पर्यवेक्षकों को अपने आवेदन भेजेंगे और संभावित उम्मीदवारों की सूची पर पहले चरण की चर्चा के लिए उसे दिल्ली भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीदवारों के नाम जानने का इच्छुक नहीं हूं। लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए वोट करेंगे।’’ यह पूछने पर कि लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा कितनी सीट जीत सकती है, इस पर शर्मा ने कहा, ‘‘हम यकीनन 11 निर्वाचन क्षेत्रों में निर्णायक जीत हासिल करेंगे जबकि एक और सीट जीतने का पूरा प्रयास करेंगे।’’

शर्मा ने एक मोटरसाइकिल से धेमाजी में कारेंग चपोरी से माजुली तक 100 किलोमीटर लंबी मोटरसाइकिल रैली की अगुवाई की। उन्होंने इसके बाद कई कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें जमीन दस्तावेज वितरण और विश्व के सबसे बड़े नदी द्वीप में विकास पहलों की शुरुआत शामिल रही।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गयी योजना के तहत बनी सड़कों’’ पर मोटरसाइकिल यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों के बीच ‘‘उत्साह देखा जिससे स्पष्ट हो गया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) इस बार 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगा।’’ असम में भाजपा के नौ सांसद जबकि कांग्रेस के तीन और अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) के एक सांसद हैं। राज्य में एक निर्दलीय सांसद भी हैं।

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 8:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement