facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BRS नेता रामाराव ने मोदी से पूछा: आम आदमी को क्या मिला?

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि इस 10 साल के शासन के दौरान न सिर्फ तेलंगाना के चार करोड़ लोगों बल्कि देश की 140 करोड़ जनता को धोखा दिया गया।

Last Updated- October 03, 2023 | 7:28 PM IST
B20 summit: Modi's suggestion, one day of the year should be celebrated as 'International Consumer Service Day'

भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं तेलंगाना के मंत्री के. टी. रामाराव ने मंगलवार को निजामाबाद में एक रैली को संबोधित करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कई सवाल पूछे।

रामाराव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री से पूछा कि उनके 10 साल के शासन के दौरान (उद्योगपति गौतम) ‘‘अदाणी’’ को छोड़कर ‘‘आम आदमी’’ को क्या मिला और क्या हल्दी बोर्ड गठन की घोषणा भी महिला आरक्षण कोटा की तरह ही है, जिसकी कोई समयसीमा नहीं है?

बीआरएस नेता ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में उल्लिखित कुछ परियोजनाओं का जिक्र करते हुए पूछा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारी तीन मुख्य गारंटी का क्या हुआ…?’ उन्होंने पूछा, ‘‘हमारी काजीपेट कोच फैक्टरी कब शुरू होगी? हमारा बयाराम इस्पात संयंत्र कब बनेगा? हमारी पलामुरु परियोजना को राष्ट्रीय दर्जा कब मिलेगा?’’

उन्होंने आरोप लगाया कि इस 10 साल के शासन के दौरान न सिर्फ तेलंगाना के चार करोड़ लोगों बल्कि देश की 140 करोड़ जनता को धोखा दिया गया। बीआरएस नेता ने कहा कि अगर ये तीन मुख्य वादे पूरे नहीं किए गए तो अगले चुनाव में तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंसूबों पर पानी फिर जाएगा।

मोदी आज दोपहर 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने और भाजपा द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने के लिए तेलंगाना के निजामाबाद आने वाले हैं। रविवार को महबूबनगर बैठक में मोदी ने घोषणा की थी कि केंद्र एक राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड स्थापित करेगा जिससे तेलंगाना के किसानों को लाभ होगा।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 7:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement