facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव: मतदान अब 25 नवंबर को होगा

Advertisement

आयोग ने बड़े पैमाने पर शादियों का हवाला दिया

Last Updated- October 11, 2023 | 6:18 PM IST
election commission

निर्वाचन आयोग ने “बड़े पैमाने पर” शादियों और सामाजिक कार्यक्रमों का हवाला देते हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख को बुधवार को 23 नवंबर से बदलकर 25 नवंबर कर दिया। एक बयान में, आयोग ने कहा कि मतदान की तारीख में बदलाव के लिए विभिन्न दलों और सामाजिक संगठनों ने आग्रह किया था।

उसमें कहा गया है कि 23 नवंबर को बड़े पैमाने पर शादी/सामाजिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए मतदान की तारीख में बदलाव का निर्णय लिया गया है, क्योंकि उस दिन मतदान होने से बड़ी संख्या लोगों को असुविधा हो सकती है और साजो सामान को लाने-ले जाने में दिक्कत हो सकती है तथा मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी भी कम रह सकती है।

बयान में कहा गया है, “ आयोग ने इन कारकों और प्रस्तुतियों पर विचार करते हुए, मतदान की तारीख 23 नवंबर 2023 (बृहस्पतिवार) से बदलकर 25 नवंबर 2023 (शनिवार) करने का निर्णय लिया है।”

मतगणना निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन दिसंबर को ही होगी और उसी दिन चार अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए भी मतगणना होगी। आयोग ने सोमवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के लिए विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - October 11, 2023 | 6:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement