facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Chhattisgarh Election 2023: आज भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

Advertisement

पिछले तीन महीने में यह प्रधानमंत्री की छत्तीसगढ़ की तीसरी यात्रा होगी

Last Updated- September 30, 2023 | 9:50 AM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘परिवर्तन यात्राओं’ के समापन समारोह में शामिल होंगे।

पिछले तीन महीने में यह प्रधानमंत्री की छत्तीसगढ़ की तीसरी यात्रा होगी। राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि प्रधानमंत्री शनिवार दोपहर दो बजे बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो परिवर्तन यात्राओं के समापन समारोह ‘परिवर्तन महासंकल्प रैली’ को संबोधित करेंगे।

साव के मुताबिक, पहली परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा (दक्षिणी छत्तीसगढ़) से, जबकि दूसरी 15 सितंबर को जशपुर (उत्तरी छत्तीसगढ़) से निकाली गई थी।

उन्होंने बताया कि दोनों यात्राओं ने 87 विधानसभा क्षेत्रों (कुल 90 में से) में तीन हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। बिलासपुर में समापन से पहले इन यात्राओं में 83 स्वागत सभाएं, चार रोड शो और विभिन्न सार्वजनिक सभाएं हुईं।

साव के अनुसार, यात्रा में नक्सल प्रभावित बीजापुर, सुकमा और अंतागढ़ निर्वाचन क्षेत्रों को शामिल नहीं किया गया है, लेकिन जब यात्रा आसपास के निर्वाचन क्षेत्रों से गुजरी, तब इन निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित लोग इसमें शामिल हुए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर हुई बारिश भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के मनोबल को कम नहीं कर सकी और सभी दोनों यात्राओं में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

साव ने दावा किया कि दोनों यात्राओं में लगभग 50 लाख लोगों की भागीदारी ने परिवर्तन की लहर को तूफान में बदल दिया है और आगामी चुनावों में कांग्रेस राज्य की सत्ता से बाहर हो जाएगी।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा घेरे में रखा गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए पुलिस, विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और होमगार्ड के 1500 जवान तैनात किए गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर के तीन किलोमीटर के दायरे को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है और वहां ड्रोन रोधी बंदूकें भी तैनात की गई हैं।

छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार कांग्रेस से हार गई थी। 15 वर्ष तक सत्ता में रही भाजपा को इस चुनाव में केवल 15 सीटें ही मिल सकी थीं। कांग्रेस ने राज्य की 90 में से 68 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस के पास वर्तमान में 71 सीटें हैं।

भाजपा ने पिछले महीने 21 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। निर्वाचन आयोग ने अभी तक विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।

Advertisement
First Published - September 30, 2023 | 9:43 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement