facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Chhattisgarh Election: दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी और जेपी नड्डा, चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में शनिवार और रविवार को दो दिन में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

Last Updated- October 28, 2023 | 9:16 AM IST
Rahul Gandhi- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में शनिवार और रविवार को दो दिन में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शनिवार से छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय दौरा करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस पार्टी के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह 11.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे तथा भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए रवाना होंगे जहां वह दोपहर एक बजे पहली रैली को संबोधित करेंगे।

शुक्ला ने बताया कि इसके बाद राहुल दोपहर 2.40 बजे बस्तर क्षेत्र के ही कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फरसगांव में एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि अगले दिन 29 अक्टूबर को राहुल की रैली राजनांदगांव और कवर्धा निर्वाचन क्षेत्रों में क्रमशः दोपहर एक बजे और 2:50 बजे होगी।

यह सभी चार विधानसभा क्षेत्र उन 20 सीटों के तहत आते हैं जहां सात नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा। शेष 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 17 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर, कोंडागांव और कवर्धा में जीत हासिल की थी तथा राजनांदगांव में हार गई थी।

पार्टी ने इस चुनाव में भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडावी को, कोंडागांव से मंत्री मोहनलाल मरकाम, कवर्धा से मंत्री मोहम्मद अकबर और राजनांदगांव से गिरीश देवांगन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

देवांगन का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के उम्मीदवार रमन सिंह से है। वहीं, मंडावी के खिलाफ भाजपा ने गौतम उइके को, मरकाम के खिलाफ पूर्व मंत्री लता उसेंडी को तथा अकबर के खिलाफ विजय शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है।

राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शनिवार रात रायपुर पहुंचेंगे तथा रात आठ से 9.30 बजे तक रायपुर ग्रामीण जिला की बैठक में हिस्सा लेंगे।

भाजपा नेताओं ने बताया कि नड्डा 29 अक्टूबर को डोंगरगढ़, खैरागढ़ और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे।

पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने कुल 90 सीटों में से 68 सीटें जीती थीं जबकि भाजपा 15 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को पांच सीटें मिलीं और उसकी सहयोगी बसपा को दो सीटें मिली थी। कांग्रेस के पास वर्तमान में 71 विधायक हैं।

Advertisement
First Published - October 28, 2023 | 9:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement