facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Chhattisgarh Elections 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ में, नामांकन रैली को करेंगे संबोधित

Advertisement

छत्तीसगढ़ में चुनाव (Chhattisgarh Elections 2023) के तारीखों की घोषणा के बाद यह दूसरी बार है जब शाह राज्य के दौरे पर हैं।

Last Updated- October 19, 2023 | 10:10 AM IST
File Photo: Union Home Minister Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) गुरुवार को जगदलपुर और कोंडागांव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवारों की नामांकन रैली में शामिल होंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ में चुनाव (Chhattisgarh Elections 2023) के तारीखों की घोषणा के बाद यह दूसरी बार है जब शाह राज्य के दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने 16 अक्टूबर को राजनांदगांव जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया था। राज्य में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा।

भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि शाह आज बृहस्पतिवार सुबह सवा 10 बजे विशेष विमान से दिल्ली से रवाना होंगे तथा दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर मां दंतेश्वरी विमानतल, जगदलपुर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि शाह जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित जनसभा तथा नामांकन रैली में शामिल होंगे।

जनसभा के बाद वह दोपहर पौने दो बजे हेलीकॉप्टर से कोंडागांव पहुंचेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि इसके बाद शाह दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर पुलिस मैदान कोंडागांव में आयोजित जनसभा तथा नामांकन रैली में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

शाह शाम चार बजकर पांच मिनट पर जगदलपुर से नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की यह दूसरी बड़ी रैली है। शाह ने इससे पहले 16 अक्टूबर को राजनांदगांव में रैली को संबोधित किया था। वह पिछले लगभग तीन महीनों से लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठकें की तथा रैलियों को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें : भाजपा को धर्मनिरपेक्षता न सिखाए कांग्रेस: हिमंत

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, मोहला-मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। दूसरे चरण में राज्य की अन्य 70 सीटों के लिए मतदान होगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पहले चरण के सभी 20 सीटों समेत 86 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं सत्ताधारी दल कांग्रेस ने पहले चरण की सभी 20 सीटों समेत 83 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में 90 में से 68 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं भाजपा को 15 सीटों पर जीत मिली थी राज्य में अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) (जेसीसी-जे) को पांच और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को दो सीटें मिली थी।

उपचुनावों में जीत के बाद कांग्रेस की सीटों की संख्या 71 हो गई है। इस वर्ष हो रहे चुनाव में कांग्रेस जहां सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा सत्ता वापसी की उम्मीद में है।

Advertisement
First Published - October 19, 2023 | 10:09 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement