facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेलंगाना में यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो कल्याणकारी योजनाएं बंद कर देगी: मुख्यमंत्री केसीआर

Advertisement

तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।

Last Updated- October 27, 2023 | 7:07 PM IST
KCR

तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को मतदाताओं को आगाह किया कि यदि कांग्रेस राज्य में सत्ता में आई तो वह किसानों के लिए रायथु बंधु तथा निशुल्क बिजली जैसी कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देगी। तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।

राव ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ एम एस स्वामीनाथन जैसे प्रख्यात वैज्ञानिक और संयुक्त राष्ट्र जैसी संस्थाओं ने भी ‘रायथु बंधु’ की सराहना की है। यह किसानों से जुड़ी कल्याणकारी योजना है।

राव ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा,‘‘ कांग्रेस नेता उत्तम कुमार रेड्डी कहते हैं कि ‘रायथु बंधु’ जनता के पैसे का दुरूपयोग है। अन्य नेता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष का कहना है कि किसानों के लिए तीन घंटे बिजली पर्याप्त है। उनका कहना है कि अगर कांग्रेस (चुनाव) जीतती है तो रायतु बंधु को राम राम और दलित बंधु को जय भीम…।’’

राव ने दावा किया कि उन्होंने ही देश में पहली बार ‘दलित बंधु’ जैसी योजना पेश की थी । केसीआर ने कहा कि वह चुनाव की खातिर कोई वादा नहीं कर रहे हैं लेकिन वह जनता को धन बांटना चाहेंगे।

राज्य की पिछले दस वर्ष की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए राव ने कहा कि तेलंगाना में प्रति वर्ष तीन करोड़ टन धान का उत्पादन होता है और यह पंजाब के बाद दूसरे नंबर पर है।

उन्होंने कहा कि अगर बीआरएस राज्य में फिर से सत्ता में आती है तो तेलंगाना के सभी 93 लाख बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले) परिवारों को बढ़िया चावल और स्वास्थ्य बीमा भी प्रदान किया जाएगा।

Advertisement
First Published - October 27, 2023 | 7:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement