facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CM शिवराज सिंह पर दांव नहीं लगाना चाहती BJP, पार्टी को ‘अब उनके चेहरे पर भरोसा नहीं: कांग्रेस

Advertisement

विपक्षी दल कांग्रेस ने 17 नवंबर को होने वाले 230 सदस्यीय प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

Last Updated- October 15, 2023 | 6:38 PM IST
Madhya Pradesh Sikho Kamao Yojana by Shivraj Singh Chouhan

Madhya Pradesh Assembly Elections: कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने रविवार को सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उसने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दरकिनार कर दिया है और वह उन पर दांव नहीं लगाना चाहती है।

सपरा ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Elections) ‘‘स्पष्ट दृष्टिकोण’’ के साथ लड़ रही है।

विपक्षी दल कांग्रेस ने 17 नवंबर को होने वाले 230 सदस्यीय प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। कांग्रेस ने पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित 69 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है।

सपरा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची में हमारे अगुआ और सर्वोच्च कमांडर कमलनाथ का नाम घोषित किया। हम अपने दृष्टिकोण में बिल्कुल स्पष्ट हैं।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपनी चौथी सूची में उम्मीदवार के रूप में चुना, जिससे साबित होता है कि उनकी पार्टी नेतृत्व को ‘‘अब उनके चेहरे पर भरोसा नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा उन पर (चौहान) दांव नहीं लगाना चाहती। उन्हें किनारे कर दिया गया है। वह एक फ्लॉप शो हैं। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उनके साथ ऐसा व्यवहार कर रहा कि उनकी कोई ताकत अब बची नहीं।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा ने चौहान को दरकिनार करते हुए तीन केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अपने सात सांसदों को मैदान में उतारा है। कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि आसन्न हार की आशंका के बाद भाजपा खेमे में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रदेश में भारी जीत दर्ज करने जा रहे हैं।’’ कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची के मानदंडों के बारे में पूछे जाने पर सपरा ने कहा कि जीत पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 6:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement