facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कांग्रेस ने लगाया आरोप, मध्य प्रदेश में भाजपा के 18 साल में 250 से अधिक घोटाले

Advertisement

मध्य प्रदेश को भाजपा सरकार ने कर्ज के सागर में धकेल दिया: कांग्रेस

Last Updated- October 30, 2023 | 7:46 PM IST
BJP and Congress

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा के 18 साल के शासनकाल में 250 से अधिक घोटाले हुए हैं और समाज का कोई भी वर्ग इससे नहीं बच पाया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश को कर्ज के सागर में धकेल दिया है और राज्य में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे पर 40,000 रुपये का कर्ज है।

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ करोड़ों रुपये के प्रवेश और भर्ती घोटाले, व्यापमं सहित 250 से अधिक घोटालों ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। पटवारी भर्ती (घोटाला), स्कूल ड्रेस (खरीद) में 43 लाख बच्चों से जुड़ी अनियमितताएं और भाजपा के 18 साल के शासन में मप्र में 50,000 फर्जी विवाह सामने आए हैं। किसी भी क्षेत्र को नहीं बख्शा गया है।”

उन्होंने दावा किया, ‘‘ 2023-24 के बजट में राज्य का कर्ज और अन्य देनदारियां बढ़कर 4,22,009.37 करोड़ रुपये हो गई हैं। इसका मतलब है कि मप्र का प्रति व्यक्ति ऋण लगभग 40,000 रुपये है और ऋण की वृद्धि दर राज्य की राजस्व प्राप्तियों की वृद्धि दर से अधिक है।”

उन्होंने कहा, “मप्र के लोग कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के गठन की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि वह सर्वांगीण विकास लाएंगे और निवेश भी लाएंगे।” मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - October 30, 2023 | 7:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement