facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में ईडी के छापेमारी की आशंका जताई, भाजपा पर साधा निशाना

Advertisement

कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संवैधानिक संस्थाओं को ‘‘चुनावी हथियार’’ की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए यह बात कही।

Last Updated- October 26, 2023 | 7:23 PM IST
BJP and Congress

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आशंका जताई कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश में भी पार्टी से जुड़े लोगों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे पड़ सकते हैं, जहां 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संवैधानिक संस्थाओं को ‘‘चुनावी हथियार’’ की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए यह बात कही।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लाम्बा ने इंदौर प्रेस क्लब में कहा,‘‘मौजूदा विधानसभा चुनावों के दौरान ईडी राजस्थान पहुंच चुकी है। छत्तीसगढ़ में पहले से ईडी का काम चल रहा है। अब मध्यप्रदेश में भी ईडी का स्वागत है और हम भाजपा के साथ ही ईडी को भी इस राज्य में शिकस्त देने को तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘हमें बिल्कुल पता है कि मध्यप्रदेश में भी हमारे खिलाफ छापे पड़ने वाले हैं। ईडी ही भाजपा को चुनाव लड़ा रही है।’’ लाम्बा ने कहा कि भाजपा, ईडी के साथ ही आयकर विभाग, सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो)और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को कथित रूप से चुनावी हथियार बनाकर अपने विरोधी दलों के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने यह आशंका भी जताई कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के दौरान अड़ंगे लगाकर इन प्रत्याशियों को ‘‘उलझाया’’ जा सकता है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और आम आदमी पार्टी (आप) से हाथ नहीं मिलाया है, जबकि ये तीनों विपक्षी दल ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल हैं।

इस बारे में उठ रहे सवालों पर लाम्बा ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन का निर्माण राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए नहीं, बल्कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए किया गया है।

उन्होंने कहा,‘‘जहां तक मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों का सवाल है, यहां कांग्रेस का भाजपा से सीधा मुकाबला है। सपा,आप और ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य तमाम घटक दलों को अपने दम पर राज्य का विधानसभा चुनाव लड़ने की पूरी लोकतांत्रिक आजादी है।’’

कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर आकार ले रहे मंदिर में उनकी मूर्ति की अगले साल 22 जनवरी को होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा का सबको बेसब्री से इंतजार है, लेकिन भाजपा करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े इस स्थल को राजनीति का अखाड़ा बनाने की कोशिश कर रही है। लाम्बा ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के इस अवसर पर देश की मौजूदा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 7:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement