facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राहुल गांधी ने तेलंगाना में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के वादे पर कसा तंज

Advertisement

राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा नेता राज्य में अपनी संभावनाओं के बारे में ‘‘डींगे मारते’’ थे। लेकिन, कांग्रेस ने तेलंगाना में ‘‘भाजपा की गाड़ी के चारों टायर को पंचर कर दिया

Last Updated- November 01, 2023 | 6:57 PM IST
'Madhabi Butch Scam' is not just insider trading, it is a case of direct conflict of interest: Rahul Gandhi ‘माधबी बुच घोटाला’ सिर्फ इनसाइडर ट्रेडिंग नहीं, सीधे हितों के टकराव का मामला: राहुल गांधी

तेलंगाना में पिछड़ी जाति के किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाने के वादे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पूछा कि भाजपा ऐसा कैसे कर सकती है जबकि उसे बहुत ही कम वोट मिलने वाले हैं।

तेलंगाना के कलवाकुर्थी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा नेता राज्य में अपनी संभावनाओं के बारे में ‘‘डींगे मारते’’ थे। लेकिन, कांग्रेस ने तेलंगाना में ‘‘भाजपा की गाड़ी के चारों टायर को पंचर कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपको यहां दो प्रतिशत वोट मिलेंगे, तो आप मुख्यमंत्री कैसे बना सकते हैं।’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में एक चुनावी रैली में 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव के बाद तेलंगाना में भाजपा के सत्ता में आने पर पिछड़े वर्ग के नेता को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की थी। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका जाएंगे और कहेंगे कि वह अमेरिका में एक ओबीसी को राष्ट्रपति बनाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘आप न तो अमेरिका में राष्ट्रपति बना पाएंगे और न ही यहां (तेलंगाना में) मुख्यमंत्री बना पाएंगे।’’ राहुल गांधी ने भाजपा और तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस के बीच मौन सहमति के अपने आरोप को दोहराया। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई के मामले हैं और उनके खिलाफ 24 मामले हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी और उन्हें दिया गया सरकारी आवास भी वापस ले लिया गया। गांधी ने कहा कि पूरा भारत और पूरा तेलंगाना उनका घर है।

Advertisement
First Published - November 1, 2023 | 6:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement