facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भाजपा को धर्मनिरपेक्षता न सिखाए कांग्रेस: हिमंत

Advertisement

हिमंत बिस्वा शर्मा ने लव जिहाद और धर्मांतरण पर कांग्रेस पर निशाना साधा

Last Updated- October 18, 2023 | 7:46 PM IST
Himanta is inevitable in Northeast politics

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि पार्टी भाजपा को धर्मनिरपेक्षता न सिखाए क्योंकि इसकी आड़ में लव जिहाद, धर्मांतरण और हिंदुओं की हत्या को उचित नहीं ठहराया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि असम में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए वह एक कानून लाने जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता ने भूपेश बघेल सरकार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य में लव जिहाद एवं धर्मांतरण की घटनाएं बढ़ रही है। शर्मा ने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में वापस आती है तो ऐसे मुद्दे अगले स्तर तक पहुंच जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में लव जिहाद की शुरुआत कांग्रेस शासन के दौरान हुई। असम और छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को प्रतिदिन धर्म परिवर्तन (ईसाई धर्म अपनाने) के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जब लोग (छत्तीसगढ़ में) इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो भूपेश बघेल कहते हैं कि वह धर्मनिरपेक्ष हैं। क्या हिंदुओं को मारना आपकी धर्मनिरपेक्षता है। यह देश हिंदुओं का है और हिंदुओं का ही रहेगा। धर्मनिरपेक्षता की परिभाषा हमें मत सिखाइये।”

असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा बाबा साहब आम्बेडकर और हमारी हिंदू संस्कृति द्वारा दी गई है। हम इसकी अवधारणा जानते हैं।”

भाजपा नेता ने आगे कहा, ”असम में वह मुसलमानों को यह कहते हुए अपने समुदाय की महिलाओं से शादी करने के लिए कहते हैं कि अगर वे हिंदू महिलाओं से शादी करेंगे तो उनके समुदाय की महिलाओं का क्या होगा।” उन्होंने कहा, ”दिसंबर में मैं असम में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून बनाने जा रहा हूं।”

उन्होंने कांग्रेस पर बाबर की पूजा करने (मुस्लिम आक्रमणकारी का जिक्र) और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘ये लोग बाबर के हैं, भगवान श्री राम के नहीं। जो भगवान श्री राम के हैं, वे अपने वादे पूरे करते हैं। प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी ने लोगों से किए अपने सभी वादे पूरे किए।”

उन्होंने शराबबंदी के अपने वादे को पूरा नहीं करने के लिए कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार शराब बेचने के लिए देश में मशहूर हो गई है।

उन्होंने लोगों से छत्तीसगढ़ को ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण से बचाने के लिए भाजपा उम्मीदवार विजय शर्मा को वोट देने और अकबर को विदा करने का आग्रह किया। कांग्रेस ने कवर्धा सीट से अपने वरिष्ठ नेता और मंत्री मोहम्मद अकबर को फिर से उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होना है।

Advertisement
First Published - October 18, 2023 | 7:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement