facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राजगोपाल रेड्डी की वापसी से कांग्रेस ने तेलंगाना में अपनी स्थिति मजबूत की

Advertisement

उपचुनाव लड़ने के लिये राज गोपालरेड्डी ने पिछले साल अगस्त में कांग्रेस से नाता तोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

Last Updated- October 27, 2023 | 7:02 PM IST
Congress

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शुक्रवार को कांग्रेस को उस वक्त मजबूती मिली जब पूर्व सांसद कोमटीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी ने पार्टी में वापसी कर ली और प्रदेश के पूर्व मंत्री मोत्कुपल्ली नरसिम्हुलु एवं कुछ अन्य नेताओं ने भी देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल का दामन थाम लिया।

ये नेता यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी के तेलंगाना प्रभारी माणिकराव ठाकरे और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी मौजूद थे।

कांग्रेस ने इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पूर्व मंत्री मोत्कुपल्ली नरसिम्हुलु, पूर्व सांसद कोमटीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी, पूर्व विधायक येनुगु रवींद्र रेड्डी, पूर्व एमएलसी नेथी विद्यासागर, पूर्व एमएलसी संतोष कुमार, पूर्व एमएलसी अकुला ललिता, पूर्व एमएलसी कपिलवई दिलीप कुमार और नीलम मधु कांग्रेस अध्यक्ष श्री खरगे की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।’’

उसने यह दावा भी किया कि तेलंगाना की जनता ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के भ्रष्ट शासन को खारिज कर दिया है। पिछले साल मुनुगोड विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले राजगोपाल रेड्डी ने गत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उपचुनाव लड़ने के लिये राज गोपालरेड्डी ने पिछले साल अगस्त में कांग्रेस से नाता तोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

उन्होंने भाजपा के टिकट पर फिर से चुनाव लड़ा, लेकिन बीआरएस के उम्मीदवार के. प्रभाकर रेड्डी से हार गए। तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में, 30 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी।

Advertisement
First Published - October 27, 2023 | 7:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement